Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 25 March 2025 2:08 PM IST
लालू की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस की दूरी पर जेडीयू ने कसा तंज, 'नाव डूबने वाली है'
बिहार विधानसभा में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच रमजान के दौरान आयोजित हो रही इफ्तार पार्टी पर सियासी बयानबाजी जारी है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की इफ्तार पार्टी से कांग्रेस की दूरी ने जेडीयू को तंज कसने का मौका दे दिया है। जेडीयू नेता ने कहा है कि आरजेडी की नाव डूब रही है।
- 25 March 2025 2:00 PM IST
जर्मनी और थाईलैंड के धार्मिक नेता पहुंचे वाराणसी, विश्व शांति के लिए किया गंगा पूजन
जर्मनी और थाईलैंड के धार्मिक नेताओं ने श्रद्धालुओं संग मिलकर विश्व शांति और रूस-यूक्रेन युद्ध की समाप्ति के लिए गंगा में अभिषेक और वैदिक अनुष्ठान किया। इस दौरान उन्होंने गंगा नदी में 15 हजार मछलियां भी छोड़ीं।
- 25 March 2025 1:51 PM IST
कुणाल कामरा विवाद पर बोलीं कंगना रनौत- 'दो मिनट की फेम के लिए कुछ भी कर रहे लोग'
राजद विधायक ललित यादव ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में हम लोगों ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने का विधेयक बिहार विधानसभा और विधान परिषद दोनों सदनों से पारित कराया था। जाति आधारित गणना के बाद आरक्षण की सीमा बढ़ाई गई थी। आज सरकार इसको नौवीं अनुसूची में शामिल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब दोनों सदनों में यह पारित हो गया तो इसको नौवीं अनुसूची में क्यों नहीं शामिल किया जा रहा ? जिसकी जितनी संख्या है, उसकी उतनी हिस्सेदारी मिलेगी।
- 25 March 2025 1:36 PM IST
बांग्लादेश एनसीपी और बीएनपी के बीच झड़प, दर्जनों घायल
बांग्लादेश के नोआखली जिले में सोमवार रोत को दो दलों के बीच हिंसक झपड़ में कई लोग घायल हो गए। झड़प के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तनाव कम करने और व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस के साथ-साथ नौसेना और तटरक्षक बल के जवानों को तैनात किया गया।
- 25 March 2025 1:19 PM IST
पाकिस्तान महरंग बलूच की रिहाई की मांग ने पकड़ा जोर, कराची और क्वेटा में विरोध प्रदर्शन
बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) की प्रमुख महरंग बलूच और अन्य नेताओं की रिहाई की मांग जोर पकड़ती जा रही है। कराची में बीवाईसी ने 'राज्य की क्रूरता और लोगों को जबरन गायब किए जाने' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
- 25 March 2025 1:06 PM IST
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने 95 वाहनों की नीलामी कर 11.67 लाख रुपये किए अर्जित
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में 24 मार्च को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा जब्त किए गए वाहनों की नीलामी संपन्न कराई गई। इस प्रक्रिया का संचालन डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी एवं एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में किया गया।
- 25 March 2025 12:55 PM IST
विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की
विहिप प्रवक्ता विनोद बंसल ने नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानों को बंद करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि दिल्ली नगर निगम के नियमानुसार स्कूल और मंदिर के पास कोई मीट की दुकान नहीं हो सकती।
- 25 March 2025 12:44 PM IST
'चांद रात' के पहले 32 लाख लोगों के घरों तक भाजपा पहुंचाएगी ईद की 'सौगात-ए-मोदी' किट दानिश इकबाल
भाजपा ईद के मौके पर अल्पसंख्यक परिवारों के घरों तक खुशियों की सौगात पहुंचाने जा रही है। इसके जरिए भाजपा 32 लाख अल्पसंख्यकों के घरों तक पहुंचेगी और 'सौगात-ए-मोदी' किट के जरिए ईद की सौगात देगी।
- 25 March 2025 12:39 PM IST
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 आज होगा जारी, शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा
बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) आज, 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
- 25 March 2025 12:30 PM IST
दिल्ली में गरीबों के लिए शौचालय बनेंगे
दिल्ली बजट के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, हम गरीबों के लिए शौचालय बनवाएंगे।
Created On :   25 March 2025 8:00 AM IST