Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 March 2025 1:16 AM IST
कांग्रेस 'इंडिया' ब्लॉक के तहत लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर 'इंडिया' ब्लॉक के तहत चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यह निर्णय मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में राहुल गांधी और बिहार के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी के रुख की पुष्टि की।
- 26 March 2025 12:42 AM IST
विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के समान मिलेगा सम्मान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य सरकार ने कुश्ती से राजनीति में आईं कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को ओलंपिक रजत पदक विजेता के बराबर लाभ देने का फैसला किया है। यह निर्णय राज्य की खेल नीति के तहत लिया गया है।
- 26 March 2025 12:16 AM IST
पाकिस्तानी महिला हुमारा को वापस पाकिस्तान भेजा गया
भारत की सीमा में प्रवेश करने वाली पाकिस्तानी महिला को मंगलवार को वापस उसके देश भेज दिया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तानी महिला हुमारा को अनूपगढ़ की बिंजोर पोस्ट से पाकिस्तान के सुपुर्द किया। इस दौरान बीएसएफ के अधिकारियों और पाकिस्तान रेंजर्स के बीएसआर रैंक के अधिकारियों के बीच फ्लैग मीटिंग भी हुई।
- 25 March 2025 6:23 PM IST
जालंधर बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट, बड़े भाई की गई जान
पंजाब के जालंधर देहात में थाना मकसूदां क्षेत्र के गांव रायपुर रसूलपुर में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव रायपुर निवासी सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। हत्या का आरोप मृतक के छोटे भाई मंजीत सिंह पर है। वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना मकसूदां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
- 25 March 2025 6:15 PM IST
मध्य प्रदेश बुरहानपुर में मिली रहस्यमयी सरंचना की जांच में जुटा प्रशासन, निर्माण कार्य पर लगाई रोक
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के राजपुरा क्षेत्र में एक मकान की नींव खुदाई के दौरान रहस्यमयी प्राचीन संरचना सामने आई है, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। खुदाई में एक कमरा और एक गुप्त मार्ग मिलने की बात कही जा रही है। प्रशासन ने मकान के निर्माण पर रोक लगाकर जांच शुरू कर दी है।
- 25 March 2025 6:14 PM IST
राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह
‘हमाई लड़ाई आपदा के खिलाफ है’, राज्यसभा में बोले गृहमंत्री अमित शाह।
- 25 March 2025 5:58 PM IST
हरिद्वार के 5 मदरसे हुए सील
हरिद्वार में 5 मदरसे रजिस्टर्ड नहीं थे, इसलिए उनको सील कर दिया गया है। तहसीलदार प्रियंका की तरफ से जानरकारी दी गई है।
- 25 March 2025 5:46 PM IST
1 अप्रैल से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में ₹1/यूनिट की कटौती
असम में 1 अप्रैल से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में पर यूनिट ₹1 कटौती होगी।
- 25 March 2025 5:31 PM IST
स्पीकर ने 12 कांग्रेस विधायकों को 7 दिन के लिए सस्पेंड किया
ओडिशा विधानसभा में स्पीकर ने कांग्रेस के 12 विधायकों को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है।
- 25 March 2025 5:12 PM IST
मुठभेड़ में 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली समेत तीन मारे गए
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ होने पर 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली के साथ तीन नक्सली ढेर हुए हैं।
Created On :   25 March 2025 8:00 AM IST