Breaking News: आज की बड़ी खबरें 25 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 26 Feb 2025 12:54 AM IST
महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आज अंतिम शाही स्नान
प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर महाकुंभ का आज अंतिम शाही स्नान है।
- 26 Feb 2025 12:46 AM IST
दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हराया
विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से मात दे दी। बेंगलुरु के एम चुन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले विकेट करते हुए गुजरात ने 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। जबाव में दिल्ली ने महज 15.1 ओवर में 128 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसी के साथ दिल्ली पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई। टीम ने 5 मैचों में से 3 में जीत हासिल की है।
- 26 Feb 2025 12:34 AM IST
इंदौर में हैरान कर देने वाली घटना
मध्य प्रदेश के इंदौर में एसीपी जूनी इंदौर सर्कल देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया, "एक युवती ने आज थाने पर आकर बताया कि उसने अपने एक मित्र की हत्या गला दबाकर कर दी है। घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव बरामद किया। पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक सागर का रहने वाला है, पिछले 4 दिनों से ये युवती के साथ एक कमरा लेकर रह रहा था। घटना की जांच की जा रही है।"
- 26 Feb 2025 12:22 AM IST
योगी आदित्यनाथ के गिद्ध-सुअर वाले बयान पर ममता बनर्जी का पलटवार
प्रयागराज महाकुंभ पर दिए बयान को लेकर चौतरफा आलोचना झेल रहीं पं. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सुअर-गिद्ध वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया था।
उन्होंने मीडिया से कहा, 'योगी साहब मुझे चाहे जितनी भी गालियां दें, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं एक मुख्यमंत्री के तौर पर उनका सम्मान करती हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'लेकिन मैं कहूंगी कि जो परिवार प्रभावित हुए हैं, उन्हें आपने पोस्टमॉर्टम या मृत्यु प्रमाण पत्र तक नहीं दिया है। हमने यहां पहुंचे शवों का पोस्टमॉर्टम किया है। मुझे नहीं पता कि अन्य राज्यों में क्या हुआ और अगर आपने मुआवजे की घोषणा की है तो आपको उन्हें पैसा देना चाहिए।'
- 26 Feb 2025 12:17 AM IST
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "यहां 36 टिकट काउंटर बने हैं और साथ में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी लगी है। इससे यात्रियों को स्टेशन के बाहर से ही टिकट मिल पा रहा है। अभी मैंने कई यात्रियों से बात की है वे संतुष्ट हैं।"
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पवित्र महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष व्यवस्था की गई है। बाहर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। जो भी यात्री आते हैं वे पहले होल्डिंग एरिया से टिकट लेते हैं फिर लाइन में व्यवस्थित तरीके से जाते हैं। रोज 3-4 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।"
- 25 Feb 2025 11:43 PM IST
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या चांदनी चौक रोशनी से जगमगाया
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या चांदनी चौक स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर रोशनी से जगमग किया गया।
- 25 Feb 2025 11:32 PM IST
महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में पवित्र डुबकी लगाई
अभिनेता शेखर सुमन ने अपने परिवार के साथ महाकुंभ 2025 के अवसर पर संगम में पवित्र डुबकी लगाई।
- 25 Feb 2025 10:59 PM IST
छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने आज बागेश्वर धाम का दौरा किया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज बागेश्वर धाम का दौरा किया और बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की।
- 25 Feb 2025 10:38 PM IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोयंबटूर पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोयंबटूर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और राज्य भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल कोयंबटूर में सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि समारोह में शामिल होंगे।
- 25 Feb 2025 10:24 PM IST
प्रयागराज में महाशिवरात्रि की तैयारियों पर महाकुंभ DIG का बयान
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाशिवरात्रि 2025 की तैयारियों पर महाकुंभ DIG वैभव कृष्ण ने कहा, "कल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है और महाकुंभ का आखिरी स्नान भी है। हमने सभी शिवालयों पर पुलिस की तैनाती की है। स्नान घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पूरे क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। पूरे कुंभ क्षेत्र में जोनल व्यवस्था से ट्रैफिक संचालन होगा। जो लोग आ रहे हैं वो पुलिस के डायवर्जन का पालन करें, पुलिस उनकी सुविधा के लिए उनको डायवर्ट कर रही है।"
Created On :   25 Feb 2025 8:00 AM IST