Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 March 2025 5:06 PM IST
अशांत पड़ोसियों के बीच चट्टान की तरह अटल खड़ा भारत, ताकत देख दुनिया हैरान
भारत के पड़ोस में इन दिनों हालात बेहद गंभीर है। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान गहरे राजनीतिक और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इनके बीच भारत की स्थिर और सुरक्षित स्थिति एक बार फिर साबित करती है कि देश में लोकतांत्रिक जड़े कितनी मजबूत हैं। जबकि इसके पड़ोसियों की बस एक ही कोशिश दिखती है कि चाहे नाममात्र की सही लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रहे।
- 24 March 2025 5:00 PM IST
CJI से बार एसोसिएशन ने की मांग
CJI से बार एसोसिएशन ने मांग की है, कि जस्टिस यशंवत का इलाहाबाद HC तबादला ना किए जाए।
- 24 March 2025 4:35 PM IST
निफ्टी में 307 अंकों की बढ़त
शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। निफ्टी 307.95 अंकों की बढ़त के साथ 23,658.35 पर बंद हुआ।
- 24 March 2025 4:15 PM IST
सेंसेक्स में 1078 अंकों की बढ़त
शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 1078.87 अंकों की तेजी के साथ 77,984.38 पर बंद हुआ।
- 24 March 2025 3:55 PM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
सोमवार को भारतीय रुपया 34 पैसे बढ़कर 85.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ
- 24 March 2025 3:35 PM IST
डीटीसी की कैग रिपोर्ट सदन में पेश
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीटीसी की कैग रिपोर्ट सदन में पेश की
- 24 March 2025 3:25 PM IST
डिप्टी स्पीकर मोमिन बोले कांग्रेस एमएलए...
असम में डिप्टी स्पीकर मोमिन ने कहा कि, कांग्रेस MLA नुरुल ने मुझ पर हमला किया।
- 24 March 2025 2:56 PM IST
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का बयान
‘धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता’, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा
- 24 March 2025 2:29 PM IST
अमेरिकी राजदूत विटकॉफ का बड़ा बयान, 'पुतिन चाहते हैं शांति'
अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करना चाहते हैं। यह बात उन्होंने सऊदी अरब में सोमवार को होने वाली एक अहम बैठक से पहले कही, जिसमें अमेरिका, रूस के अधिकारी हिस्सा लेंगे।
Created On :   24 March 2025 7:59 AM IST