Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 25 March 2025 1:08 AM IST
कॉमेडियन के शब्दों के लिए किसी आयोजन स्थल पर हमला करना मूर्खतापूर्ण कुणाल काम
अपनी जोक के कारण विवादों में फंसे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हैबिटेट क्लब में हुई तोड़फोड़ की निंदा भी की है। वहीं, उन्होंने माफी नहीं मांगने की बात कही है।
- 24 March 2025 11:52 PM IST
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अधिवेशन के मद्देनजर मसौदा समिति का किया गठन
गुजरात के अहमदाबाद में 8 और 9 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का अधिवेशन आयोजित किया गया है। इस अधिवेशन के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक मसौदा समिति का गठन किया है।
- 24 March 2025 6:37 PM IST
मॉस्को और वाशिंगटन यूक्रेन संकट को सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध क्रेमलिन
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि मॉस्को और वाशिंगटन यूक्रेन संकट को हल करने के प्रयासों के साथ आगे बढ़ने की पारस्परिक इच्छा रखते हैं। यह बयान ऐसे समय में आया जब रियाद में रूस और अमेरिकी अधिकारियों ने शांति वार्ता की।
- 24 March 2025 6:07 PM IST
झारखंड हाईकोर्ट ने डीजीपी की नियुक्ति के मामले में राज्य सरकार और यूपीएससी को जारी किया नोटिस
झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता की नियुक्ति के मामले में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और यूपीएससी सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है।
- 24 March 2025 5:56 PM IST
रूस-यूक्रेन के बीच शांति की कोशिशें, रियाद में मॉस्को-वाशिंगटन वार्ता शुरू
रूस और अमेरिका ने यूक्रेन के साथ चल रहे संघर्ष के समाधान के लिए सोमवार को रियाद में विचार-विमर्श शुरू किया। इस वार्ता का उद्देश्य संघर्ष को समाप्त करने के लिए आंशिक युद्धविराम और दुश्मनी खत्म करने के बारे में विस्तृत चर्चा करना है।
- 24 March 2025 5:45 PM IST
राजीव चंद्रशेखर चुने गए केरल भाजपा के नए अध्यक्ष, शशि थरूर ने दी बधाई
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को भाजपा की केरल इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रह्लाद जोशी ने पार्टी की राज्य परिषद की बैठक के दौरान यह घोषणा की।
- 24 March 2025 5:40 PM IST
'विदाउट प्रेजुडिस’ के लिए गुरु रंधावा ने वार्नर म्यूजिक इंडिया से मिलाया हाथ
गायक गुरु रंधावा अपने बहुप्रतीक्षित नए एल्बम ‘विदाउट प्रेजुडिस’ के लिए वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ काम करने को तैयार हैं। रोमांचक सहयोग के बारे में रंधावा ने खुलकर बात की।
- 24 March 2025 5:33 PM IST
कांग्रेस संविधान की 'कॉन्ट्रैक्ट किलर' बनने की कोशिश कर रही है नकवी
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार द्वारा संविधान पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी संविधान की 'कॉन्ट्रैक्ट किलर' बनने की कोशिश कर रही है।
- 24 March 2025 5:21 PM IST
भारत का शहरी गैस वितरण 2030 तक 25 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद
भारत सरकार का लक्ष्य देश को गैस आधारित अर्थव्यवस्था में बदलना है, इसी के साथ शहरी गैस वितरण (सीजीडी) का योगदान वित्त वर्ष 2024 में 20 से बढ़कर 2030 तक 25 प्रतिशत होने का अनुमान है। सोमवार को जारी एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
- 24 March 2025 5:16 PM IST
पेइचिंग में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका और बहुपक्षवाद की मजबूती विषय पर संगोष्ठी आयोजित
“संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को मजबूत करना और बहुपक्षवाद को बढ़ावा देना” विषय पर एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुई, इसका आयोजन चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा किया गया और इसके लिए विदेश मंत्री वांग यी ने एक लिखित भाषण दिया।
Created On :   24 March 2025 7:59 AM IST