Breaking News: आज की बड़ी खबरें- 21 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 Jan 2025 7:39 PM IST
सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा दावा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार 21 जनवरी को भी बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगा। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के लोगों ने बीजेपी को वोट देने का मन बना लिया है और दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाएगी।
- 21 Jan 2025 7:32 PM IST
चोरों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की सख्त कारर्वाई
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की पुलिस और चोर के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। दरअसल, ट्रांसिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल हाईवे के निकट स्थित एक्सिस बैंक की शाखा में चोरों ने धावा बोला था। लेकिन उत्तराखंड पुलिस ने चोरों के पैर में गोली मार दबोच लिया।
- 21 Jan 2025 7:20 PM IST
छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 27 नक्सली
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में 27 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 16 के शव और हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों में 1 करोड़ का इनामी जयराम उर्फ चलपति भी शामिल है। मुठभेड़ खत्म हो गई, फिलहाल सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।
- 21 Jan 2025 7:11 PM IST
राजस्थान में पंखे से लटक कर एक युवक ने की आत्महत्या
राजस्थान के भरतपुर जिले के मथुरा गेट इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। युवक का नाम रोहित बताया गया है जो कि रूपबास थाना क्षेत्र के गांव महलपुर काछी का रहने वाला है।
- 21 Jan 2025 7:02 PM IST
मध्य प्रदेश में एक और पेपर लीक मामला
मध्य प्रदेश में शिक्षा का व्यापार थमने का नाम ही नहीं रहा है। पेपर लीक से संबंधित एक और मामला सामने आया है। दरअसल, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं के प्री बोर्ड परीक्षाओं के पेपर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लीक हो गए। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है की जिम्मेदार लोगों के पास पहले ही शिकायत पहुंच गई थी मगर किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
- 21 Jan 2025 6:50 PM IST
जम्मू सरकार की ओर से वहां के सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगियों को खुशखबरी
जम्मू और कश्मीर मंत्रिमंडल ने सोमवार को जम्मू में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में साल 2025 की पहली बैठक की। इस दौरान कई प्रशासनिक प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस दौरान प्रभावी सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को देय महंगाई भत्ते दरों में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
- 21 Jan 2025 6:41 PM IST
गणतंत्र दिवस परेड को लेकर बड़ा अपडेट
2025 के गणतंत्र दिवस के परेड को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड में इस बार भी उत्तर प्रदेश की झांकी होगी। ये झांकी महाकुंभ के थीम पर आधारित होगी।
- 21 Jan 2025 6:33 PM IST
गुजरात में सीवेज पम्पिंग स्टेशन में 2 मजदूरों की गई जान
गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले के पाटडी कस्बे में मंगलवार को अंडरग्राउंड सीवेज पम्पिंग स्टेशन की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। मौत की वजग दम घुटना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी स्थानीय डीएसपी जे डी पुरोहित ने दी।
- 21 Jan 2025 6:25 PM IST
आग में झुलसे 66 लोग
तुर्की के एक स्की रिसॉर्ट में मंगलवार शाम आग लग गई। हादसे में 66 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।
- 21 Jan 2025 6:14 PM IST
रूस का रडार करेगा भारत की रक्षा
रूस के अत्याधुनिक और 8 हजार किलोमीटर की रेंज वाला रडार सिस्टम को भारत के कर्नाटक राज्य के चित्रदुर्गा जिले में तैनात किया जाएगा।
Created On :   21 Jan 2025 8:04 AM IST