Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 20 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
20 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 20 Feb 2025 9:47 PM IST

    गिल ने पूरा किया शतक

    भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने बांग्लादेश के दिए टारगेट का पीछा करते हुए 125  गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 

  • 20 Feb 2025 9:41 PM IST

    44 ओवरों के बाद भारत का स्कोर

    बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेटों के नुकसान पर 210 रन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान क्रीज पर खड़े सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 88 रन तो केएल राहुल 33 रन पूरे कर लिए हैं।

  • 20 Feb 2025 9:16 PM IST

    कई देशों की मीडिया ने चीनी फिल्म 'नेजा 2' की प्रशंसा की

    चीन की घरेलू एनिमेटेड फिल्म 'नेजा 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 18 फरवरी तक 12.1 अरब युआन से अधिक हो गया, जो वैश्विक फिल्म इतिहास में शीर्ष नौ में एकमात्र एशियाई एनिमेटेड फिल्म बन गई है, जिसने कई देशों में मीडिया का व्यापक ध्यान आकर्षित किया है।

  • 20 Feb 2025 8:41 PM IST

    अक्षर लौटे पवेलियन

    भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल 8 रन बनाकर रिशाद हुसैन की गेंद का शिकार हुए।

  • 20 Feb 2025 8:21 PM IST

    गिल ने जड़ा अर्धशतक

    बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। बल्लेबाज ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 50 रनों का आंकड़ा पार किया।

  • 20 Feb 2025 8:11 PM IST

    भारत को लगा दूसरा झटका

    भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मुकाबले के 23वें ओवर की चौथी गेंद पर वह आउट हुए। इस दौरान रिशाद हुसैन ने उनका विकेट लिया।

  • 20 Feb 2025 8:06 PM IST

    भारत ने 100 रनों का आंकड़ा किया पार

    भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी मैच में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। 

  • 20 Feb 2025 7:51 PM IST

    ‘बदलापुर’ के 10 साल पूरे होने पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कही ये बात

    अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘बदलापुर’ को रिलीज हुए 10 साल हो चुके हैं। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी भूमिका को लेकर बताया कि उन्होंने खुद को किरदार के लिए कैसे तैयार किया।

  • 20 Feb 2025 7:29 PM IST

    भारत को लगा बड़ झटका

    बांग्लादेश के दिए 229 रनों के टारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। मुकाबले में 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार अंदाज मे बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा तस्किन अहमद की गेंद पर आउट हो गए। बल्लेबजी करते हुए उन्होंने टीम के लिए 41 रनों की शानदार पारी खेली।

  • 20 Feb 2025 7:09 PM IST

    दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का बयान

    दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा," आज दिल्ली ने विकास के लिए नया अध्याय लिखा है...प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 21 से अधिक राज्यों में मिलकर सरकार चलाएंगे। हम सब मिलकर भारत को दुनिया का नंबर 1 देश बनाए। सभी राज्य अपना-अपना काम करें इसीलिए मैं भी दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ। सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई।"

Created On :   20 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story