Breaking News: आज की बड़ी खबरें 20 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 Feb 2025 1:02 AM IST
ओडिशा संबलपुर में छात्रा पर हमला करने का आरोपी पकड़ा गया
ओडिशा के संबलपुर विश्वविद्यालय में एक छात्रा पर हुए हमले के मामले में एसपी मुकेश कुमार भामू ने गुरुवार को अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हमले के 12 घंटे के भीतर ही आरोपी राकेश दास को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
- 21 Feb 2025 12:45 AM IST
खजुराहो नृत्य महोत्सव में राज्य की प्रतिभाओं को सम्मानित किया - मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "खजुराहो उत्सव में हमने राज्य की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का काम किया। यह उत्सव अंतर्राष्ट्रीय स्तर का उत्सव है। संस्कृति विभाग द्वारा काफी मेहनत की गई है।"
- 21 Feb 2025 12:25 AM IST
कांग्रेस की दोहरी नीति बेनकाब, 'इंडी गठबंधन' में की गई मायावती की अनदेखी - सुधींद्र भदौरिया
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधींद्र भदौरिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने हाल ही में मायावती की तारीफ करते हुए कहा था कि यदि मायावती हमारे साथ होतीं, तो बात कुछ और होती। इस बयान पर भदौरिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के नेता दोहरे मापदंडों से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य दलों में भी ऐसे लोग हैं जो बहुजन समाज पार्टी को कमजोर करने के लिए इस प्रकार के भ्रामक बयान देते हैं।
- 20 Feb 2025 11:47 PM IST
मंच साझा करना जरूरी नहीं, सच्चे मन से काम करने की जरूरत - कुमारी शैलजा
हरियाणा निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस को उस वक्त जोरदार झटका लगा, जब हिसार और करनाल से आधा दर्जन नेता भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस से लगातार उनके नेताओं का मोह भंग हो रहा है और वे भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस बीच कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा गुरुवार को सिरसा पहुंचीं।
- 20 Feb 2025 11:33 PM IST
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से ओडिशा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों ने की मुलाकात
दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार को रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रेखा गुप्ता से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
- 20 Feb 2025 11:05 PM IST
रेखा गुप्ता को डीयू के कुलपति ने दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता को दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने बधाई दी है। वीडियो जारी करते हुए कुलपति ने कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं, यह दिल्ली विश्वविद्यालय के लिए गर्व और सम्मान की बात है। रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज की पूर्व छात्रा रहीं हैं। कुलपति ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इससे प्रेरणा मिलेगी कि अगर हमारे पूर्व के विद्यार्थी कड़ी मेहनत कर इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं, तो हम भी पहुंच सकते हैं। रेखा गुप्ता से प्रेरणा लेकर बहुत से छात्रों का जीवन बदलेगा।
- 20 Feb 2025 10:38 PM IST
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में लिया हिस्सा
51वें खजुराहो नृत्य महोत्सव 2025 पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज खजुराहो महोत्सव में हमने अपने प्रदेश की प्रतिभाओं को सम्मान देने का काम किया है और खजुराहो महोत्सव एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का महोत्सव है। आज के दिन दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी की यशस्वी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली है और उनके मंत्रिमंडल के साथियों सहित उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जिस तरह से सुशासन को लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचलन बढ़ रहा है, यही कारण है कि पूरे देश का भारतीय जनता पार्टी के शासन पर विश्वास बढ़ रहा है और दुनिया का सबसे गौरवान्वित करने वाला देश, दुनिया में एक अलग तरह का माहौल बना रहा है। सबको मेरी तरफ से बधाई।"
- 20 Feb 2025 10:24 PM IST
बीजेपी को अलका लांबा ने घेरा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा, "मैं उन्हें बधाई देती हूं, उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है लेकिन ये बयान और दावे तो 10 साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है 7 सांसद इनके हैं, MCD इनकी है अब सरकार भी इनकी है तो देखते हैं यमुना कितनी साफ होती है।"
- 20 Feb 2025 9:50 PM IST
6 विकेटों से जीता भारत
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेटों से मात दे दिया है।
- 20 Feb 2025 9:49 PM IST
सीएजी रिपोर्ट जल्द ही पेश की जाएगी- परवेश वर्मा
कैबिनेट बैठक पर दिल्ली के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा- दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू हो गई है और सीएजी रिपोर्ट जल्द ही पेश की जाएगी।
Created On :   20 Feb 2025 8:00 AM IST