Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 19 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव
19 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 20 March 2025 1:14 AM IST

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का रूस और यूक्रेन से बात करना सराहनीय- प्रोफेसर स्वर्ण सिंह

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन कॉल पर बात को लेकर विदेशी मामलों के जानकार प्रोफेसर स्वर्ण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दोनों पक्षों से बात करने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप की सराहना की। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बात पर प्रोफेसर स्वर्ण सिंह ने कहा, "हालात में जैसा बदलाव आया है, वो बहुत ही सराहनीय है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप अपने चुनावी भाषणों में कहते थे कि वो 24 घंटे के अंदर दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को रुकवा सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लेकिन उन्होंने दोनों पक्षों जेलेंस्की और पुतिन से बात की है। वो सराहनीय है। लगभग ऐसी सहमति हो गई है कि दोनों देशों के बीच 30 दिन का युद्ध विराम हो सकता है।"

  • 20 March 2025 12:53 AM IST

    भारत में पर्यटन के विकास में केरल का महत्वपूर्ण योगदान - गजेंद्र सिंह शेखावत

    केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को कहा कि भारत में पर्यटन के विकास में केरल का महत्वपूर्ण योगदान है और उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में राज्य की अग्रणी पहल को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से पूर्ण समर्थन का वादा किया। राज्य में पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए यहां आयोजित बैठक में बोलते हुए शेखावत ने कहा कि राज्य को पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए नए उत्पादों का अनावरण करने के साथ ही एक या दो प्रतिष्ठित स्थलों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

  • 20 March 2025 12:30 AM IST

    त्रिपुरा में दिव्यांग पत्नी से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पत‍ि गिरफ्तार

    मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। दिव्यांग महिला के साथ उसके पति और उसके पांच दोस्तों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मह‍िला के पति सुब्रत डे को गिरफ्तार कर लिया है और इस जघन्य अपराध में शामिल पांच अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 14 मार्च को अगरतला के पास अमताली थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया और अब तक पीड़िता के पति को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अगरतला के बाहरी इलाके जोगेंद्रनगर में अपराध को अंजाम दिया।

  • 20 March 2025 12:09 AM IST

    बिहार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए उतारे अपने उम्मीदवार

    जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने बुधवार को पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (पीयूएसयू) चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। घोषणा के अनुसार, दिवेश दीनू अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे, मोहम्मद दानिश वसीम उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे, ऋतंबना रॉय (महासचिव), अनु कुमारी (संयुक्त सचिव) और बृजेश कुमार (कोषाध्यक्ष) चुनाव लड़ेंगे। घोषणा के दौरान, प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला।

  • 19 March 2025 11:55 PM IST

    औरंगजेब किसी का आदर्श नहीं, क्रूर शासक था - आशीष जायसवाल

    महाराष्ट्र से मुगल शासक औरंगजेब की कब्र हटाने के बीच नागपुर में हुई हिंसा ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उपद्रवियों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर हमला किया। पत्थरबाजी की गई, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। इस घटना को लेकर विपक्ष देवेंद्र फडणवीस की सरकार पर आरोप लगा रहा है कि इस सरकार में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। हालांकि, सरकार ने भरोसा दिलाया है क‍ि किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा। दूसरी ओर औरंगजेब की क्रब पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नागपुर हिंसा पर बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान शिवसेना नेता आशीष जायसवाल ने कहा कि औरंगजेब कभी किसी का आदर्श नहीं हो सकता है। कुछ लोगों की उस पर निष्ठा है। नागपुर में जो हिंसा हुई, यह एक प्लानिंग के तहत की गई। यह देश की सुरक्षा के साथ ही साथ महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था के लिए बहुत ही गंभीर बात है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पूरे मामले पर एक्शन ले रहे हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, सभी को सबक सिखाया जाएगा। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

    https://www.bhaskarhindi.com/other/news-1123188

  • 19 March 2025 11:36 PM IST

    निजी विश्वविद्यालयों को प्रोत्साहित करेगा आंध्र प्रदेश - नारा लोकेश

    आंध्र प्रदेश के शिक्षा, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार निजी विश्वविद्यालयों को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने विधानसभा में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और विनियमन दूसरा संशोधन विधेयक, 2025 पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। नारा लोकेश ने सदस्यों को सूचित किया कि तकनीकी पहलुओं से संबंधित कुछ मुद्दों के बावजूद सेंचुरियन विश्वविद्यालय को राज्य में लाया गया है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार निजी विश्वविद्यालयों को प्रोत्साहित करने की इच्छुक है।

  • 19 March 2025 11:15 PM IST

    नागपुर में योजनाबद्ध तरीके से हुई ह‍िंसा, आरोप‍ियों पर चले देशद्रोह का मुकदमा भाजपा - सांसद बृजलाल

    भाजपा सांसद बृजलाल ने नागपुर हिंसा पर कहा है कि यह बहुत गंभीर घटना है। यह पहले से ही योजनाबद्ध थी और पुलिसकर्मियों पर संगठित तरीके से हमला किया गया। यहां तक ​​कि महिला पुलिस अधिकारियों को भी नहीं बख्शा गया। आगजनी किया गया। वीडियो फुटेज भी सामने आई है। दंगाइयों द्वारा पत्थर फेंके गए, वाहनों को आग के हवाले किया गया। मैं समझता हूं कि भारतीय न्याय संहिता के तहत दंगाइयों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इन्हें आजीवन कारावास की सजा मिलनी चाहिए।

  • 19 March 2025 11:04 PM IST

    संभल में नेजा मेले को डीएम ने अभी नहीं किया है खारिज सपा विधायक - इकबाल महमूद

    संभल में नेजा मेला की परमिशन नहीं मिलने पर समाजवादी पार्टी के विधायक इकबाल महमूद ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन को खारिज करने का क्षेत्राधिकार डीएम का होता है और उन्होंने अभी खारिज नहीं किया है। नेजा मेला की परमिशन नहीं मिलने पर सपा विधायक इकबाल महमूद ने कहा, "एडिशनल एसपी नहीं, बल्कि डीएम इसकी इजाजत देते हैं। यह लोग तो मुख्यमंत्री के सामने सिर्फ अपने नंबर बढ़ा रहे हैं। डीएस, एसपी इस मुद्दे पर जनता से बात करते, फिर इसका निर्णय लेना चाहिए। इस तरह के आयोजन को कराने की इजाजत डीएम देता है, ना कि एडिशनल एसपी। अभी तक डीएम ने इस आयोजन को खारिज नहीं किया है और ना ही इसकी आज्ञा दी है।"

  • 19 March 2025 10:44 PM IST

    पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के धरने को क‍िया समाप्त, टेंटों को किया ध्वस्त

    पंजाब पुलिस ने बुधवार को पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा लगाए गए धरने को समाप्‍त करा द‍िया और टेंटों को तोड़ दिया। किसानों की एक बड़ी संख्या अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यहां धरने पर बैठी थी। शंभू बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती काफी बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने किसान मजदूर मोर्चा का कार्यालय और किसानों द्वारा बनाए गए पक्के मोर्चों को तोड़ दिया। पुलिस ने बुलडोजर चलाकर किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय और मंच को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के तहत शंभू बॉर्डर से किसानों को हटाया जा रहा है और धरने की पूरी व्यवस्था को ध्वस्त किया जा रहा है।

  • 19 March 2025 10:32 PM IST

    भगवंत मान की सरकार में पंजाब पूरी तरह तबाह - हरसिमरत कौर बादल

    पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भगवंत मान की सरकार घिरती हुई नजर आ रही है। शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा है कि भगवंत मान की सरकार के शासनकाल में पंजाब पूरी तरह से तबाह हो गया। बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से नष्ट कर दी गई है। पंजाब में कोई सुरक्षा नहीं है। चाहे आप देश की रक्षा करने वाले कर्नल हों, दुकानदार हों, व्यापारी हों, खेतों में काम करने वाले किसान हों या अपने बच्चों की देखभाल करने वाली गृहिणी हों, कोई भी सुरक्षित नहीं है। आज सीमा पार ड्रोन के जरिए हथियारों और ड्रग्स की तस्करी हो रही है और भगवंत मान सरकार ने हर घर में ड्रग्स पहुंचाने में भूमिका निभाई है, जिससे पंजाब पूरी तरह तबाह हो गया है।

    https://www.bhaskarhindi.com/other/news-1123167

    https://www.bhaskarhindi.com/other/news-1123167


    https://www.bhaskarhindi.com/other/news-1123167

Created On :   19 March 2025 7:59 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story