Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 19 Feb 2025 10:14 PM IST
खान सर के कोचिंग संस्थान से कितने अभ्यर्थियों ने यूपीएससी परीक्षा पास की - नीरज कुमार
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर पर बुधवार को जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा, "वे एक प्रसिद्ध शिक्षक होने का दावा करते हैं, लेकिन उनके कोचिंग संस्थान से कितने छात्र यूपीएससी परीक्षा पास किए, कितने आईएएस या आईपीएस अधिकारी बने हैं, कितने अभ्यर्थियों ने बीपीएससी परीक्षा पास की?"
- 19 Feb 2025 10:02 PM IST
दिल्ली उपराज्यपाल से मिलीं रेखा गुप्ता, सरकार बनाने का दावा किया पेश
दिल्ली के शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गईं रेखा गुप्ता ने बुधवार रात उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले, शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक में उन्हें दल का नेता चुना गया था।
- 19 Feb 2025 9:52 PM IST
दिल्ली सीएम चुनी गईं रेखा गुप्ता उपराज्यपाल से मिलने पहुंचीं
दिल्ली सीएम चुनी गईं रेखा गुप्ता उपराज्यपाल से मिलने पहुंचीं। सरकार बनाने का दावा पेश किया।
- 19 Feb 2025 8:35 PM IST
दिल्ली में अभी नहीं हुआ है डिप्टी सीएम नाम का ऐलान
दिल्ली में डिप्टी सीएम के नाम पर कोई ऐलान नहीं हुआ है। सीएम के रूप में रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की गई है।
- 19 Feb 2025 8:12 PM IST
दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता
बीजेपी ने दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता को चुना है। दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी है। ऐसे में अब दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथ में होगी। रेखा गुप्ता अब बुधवार साढ़े बारह बजे रामलीला मैदान में शपथ लेंगी।
- 19 Feb 2025 7:53 PM IST
विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और प्रवेश वर्मा की इंचार्ज के साथ बैठक
विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय और प्रवेश वर्मा की इंचार्ज के साथ बैठक जारी है।
- 19 Feb 2025 7:46 PM IST
KIIT छात्रा की मौत के मामले का अपडेट
KIIT छात्रा की मौत के मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री ने नेपाली छात्रों को दिया न्याय का आश्वासन
- 19 Feb 2025 7:23 PM IST
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (डब्ल्यू), जेस जोनासेन, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि
- 19 Feb 2025 7:15 PM IST
इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी यूपी वॉरियर्स
यूपी वॉरियर्स की प्लेइंग इलेवन
किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, उमा छेत्री (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा (सी), ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, क्रांति गौड़, राजेश्वरी गायकवाड़
- 19 Feb 2025 7:07 PM IST
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस
विमेंस प्रीमियर लीग में आज यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। मुकाबले में डीसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
Created On :   19 Feb 2025 8:00 AM IST