Breaking News: आज की बड़ी खबरें 19 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 20 Feb 2025 1:01 AM IST
राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज का जानबूझकर किया अपमान - एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा वीर सावरकर का अपमान करने की कोशिश की है और अब वह (राहुल गांधी) जानबूझकर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान कर रहे हैं। यह कोई गलती या जुबान फिसलना नहीं है, यह सभी शिवभक्तों का जानबूझकर किया गया अपमान है।"
- 20 Feb 2025 12:49 AM IST
मध्य प्रदेश में 'छावा' हुई टैक्स फ्री, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी की जन्म जयंती पर मराठा शासक संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म 'छावा' को प्रदेश भर में टैक्स फ्री कर दिया है।
- 20 Feb 2025 12:33 AM IST
रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे - आशीष सूद
शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनेंगी। बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। रामलीला मैदान में गुरुवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक आशीष सूद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "यह कहना गलत होगा कि दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री मिली हैं। मैं समझता हूं कि यह उनके साथ अन्याय होगा। यह कहना चाहिए कि दिल्ली को मुख्यमंत्री मिली हैं। उनकी कड़ी मेहनत और दिल्ली के साथ गहरे जुड़ाव को पहचाना और स्वीकार किया जाना चाहिए। रेखा गुप्ता डूसू की अध्यक्ष रहीं हैं। पार्टी के विभिन्न पदों पर रही हैं। मैं समझता हूं कि उनके नेतृत्व में हम सभी भाजपा विधायक जान लगा देंगे और मोदी जी की गारंटी को पूरा करेंगे। भाजपा ने दिल्ली की जिम्मेदारी रेखा गुप्ता को सौंपी है, हम सभी लोग उनके नेतृत्व में काम करेंगे।"
- 20 Feb 2025 12:19 AM IST
शिवाजी की जयंती पर राहुल गांधी के श्रद्धांजलि देने पर शाइना एनसी का तंज, 'उन्हें किताब पढ़नी चाहिए'
शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए छत्रपति शिवाजी की जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शिवाजी को श्रद्धांजलि देने की निंदा की। शिवसेना नेता शाइना एनसी ने कहा, "आज शिवाजी महाराज की जयंती है। हम सभी आज के दिन उन्हें वंदन और अभिवादन करते हैं। लेकिन कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिन्हें यह तक नहीं पता कि अभिवादन कब देते हैं और श्रद्धांजलि कब देते हैं। राहुल गांधी को इसके लिए आज के दिन एक पुस्तक पढ़नी चाहिए।"
- 20 Feb 2025 12:02 AM IST
ममता बनर्जी का बयान महाकुंभ का अपमान नहीं - कुणाल घोष
तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कुंभ मेला को 'मृत्यु कुंभ' कहने के संबंध में बुधवार को सफाई दी। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी का यह बयान किसी भी तरह से महाकुंभ का अपमान नहीं था। मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के बारे में जो कहा, वह किसी विशेष मुद्दे पर सवाल उठाने के लिए था।
- 19 Feb 2025 11:25 PM IST
रेखा गुप्ता को दिल्ली सीएम चुने जाने पर केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "पीएम मोदी के भरोसे को जिस प्रकार से दिल्ली की जनता ने आर्शीवाद दिया और रेखा गुप्ता जी आज विधायक दल की नेता चुनी गई हैं और वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली हैं। मैं अपनी और उत्तर प्रदेश की ओर से उन्हें बहुत बधाई देता हूं।"
- 19 Feb 2025 11:11 PM IST
रेखा गुप्ता को दिल्ली सीएम बनाए जाने पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा विधायक रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा पर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "जिनको जो पद प्राप्त हुआ उन्हें शुभकामना। प्राथमिक रूप से यमुना नदी साफ हो, रियायशी इलाकों का कचड़ा साफ हो, दिल्ली का कचड़ा जमीन से और मन से साफ हो। आए दिन सुनने को मिलता है कि दिल्ली असुरक्षित है। हम चाहते हैं कि वहां एक ऐसे शासन का संचालन हो कि दिल्ली में लोग भय में नहीं भाव में रहें।"
- 19 Feb 2025 10:47 PM IST
डीसी ने यूपी को 7 विकेटों से दी मात
वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले जा रहे विमेंस प्रीमियर लीग के छठे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वॉरियर्स को 7 विकेटों से मात दे दी है।
- 19 Feb 2025 10:45 PM IST
एप्पल ने लॉन्च किया आईफोन 16ई, ए18 चिप के साथ बेहतर बैटरी लाइफ का दावा
एप्पल ने बुधवार को आईफोन 16ई लॉन्च कर दिया। यह आईफोन 16 लाइनअप में एक नया एडिशन है, जो किफायती कीमत पर शक्तिशाली फीचर्स प्रदानकरता है।
- 19 Feb 2025 10:18 PM IST
ओपनिंग मैच में हारी मेजबान पाकिस्तान
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ओपनिंग मैच में मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड आमने-सामने थे। मुकाबले में किवीयों ने मेजबान टीम को 60 रनों से मात दे दी है।
Created On :   19 Feb 2025 8:00 AM IST