Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 18 Feb 2025 2:50 PM IST
कल दोपहर होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
सूत्रों से खबर मिली है कल 19 फरवरी की दोपहर 3:30 बजे दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी।
- 18 Feb 2025 2:45 PM IST
20 फरवरी की सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह
राजधानी दिल्ली में नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह अब 20 फरवरी की सुबह होगा। इसका समय सुबह 11 बजे रखा गया है।
- 18 Feb 2025 2:40 PM IST
दिल्ली में शपथ ग्रहण का समय बदला
राजधानी दिल्ली में नए सीएम के लिए शपथ ग्रहण का समय बदल दिया गया है। पहले यह 20 फरवरी की शाम 4:30 बजे था।
- 18 Feb 2025 2:35 PM IST
कल होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
दिल्ली में नए सीएम का चेहरा अब तक तय नहीं हुआ है। कल बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी।
- 18 Feb 2025 2:30 PM IST
दिल्ली बीजेपी कार्यालय में बैठक
दिल्ली बीजेपी कार्यालय में अहम बैठक चल रही है, जिसमें वीरेंद्र सचदेवा सहित कई नेता मौजूद हैं।
- 18 Feb 2025 2:25 PM IST
भूपेश बघेल बोले चुनाव आयोग आनन- फानन में नियुक्ति क्यों करना
भूपेश बघेल ने कहा है कि, चुनाव आयोग को निष्पक्ष होना पड़ता है। ऐसे में आनन फानन में नियुक्ति क्यों करना।
- 18 Feb 2025 2:20 PM IST
हर्षवर्द्धन सपकाल ने ली शपथ
हर्षवर्द्धन सपकाल ने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ ली है।
- 18 Feb 2025 1:59 PM IST
Satna News: होटल संचालक की हत्या के 6 नामजद आरोपी गिरफ्तार
रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के बड़हरी में जमीनी विवाद पर लाठी-डंडों से पीटकर होटल संचालक प्रदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय रामकृपाल सिंह 50 वर्ष, निवासी केमार, की हत्या के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
- 18 Feb 2025 1:56 PM IST
Satna News: महाकुंभ मेला व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने नए सिरे से अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
महाकुंभ मेला के चलते बेला (रामपुर बाघेलान), चित्रकूट, सतना रेलवे स्टेशन एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व में स्थापित व्यवस्था को निरंतर जारी रखने के लिए कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नए सिरे से दायित्व का निर्धारण किया है।
- 18 Feb 2025 1:50 PM IST
Satna News: चित्रकूट में साढ़े 3 तो मैहर मंदिर पहुंचे पौने 2 लाख श्रद्धालु
पवित्र नगर चित्रकूट में प्रयागराज से लौटने वाले श्रद्धालुओं के चलते चहल-पहल बनी हुई है। पुण्य सलिला मंदाकिनी के घाटों से लेकर कामदगिरि परिक्रमा, गुप्त गोदावरी, सती अनुसुइया और हनुमान धारा समेत सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों पर दीपावली मेले की तरह आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
Created On :   18 Feb 2025 8:00 AM IST