Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 16 March 2025 12:06 PM IST
सैन्यबल के प्रथम सीडीएस बिपिन रावत की जन्म जयंती पर सब कर रहे याद
देशवासी देश के सैन्य बल भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को याद कर रहे हैं। रविवार 16 मार्च को, अदम्य साहस के प्रतीक जनरल बिपिन रावत का जन्म दिवस है। 16 मार्च 1958 को उनका जन्म उत्तराखंड के गढ़वाल इलाके में हुआ था।
- 16 March 2025 11:56 AM IST
धर्मेंद्र की बातें सुनकर फैंस हुए काफी ज्यादा इमोशनल
हिंदी सिने जगत के 'ही मैन' धर्मेंद्र जितना अपनी अदायगी से दर्शकों को लुभाते हैं उतना ही सोशल मीडिया पोस्ट से भी छाए रहते हैं। एक नई पोस्ट में 89 वर्षीय अभिनेता ने दिल की बात शायराना अंदाज में बयां की तो प्रशंसक भावुक हो उठे।
- 16 March 2025 10:30 AM IST
मऊगंज में एएसआई की हत्या
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले एक एएसआई रामगोविंद गौतम की मौत हो गई है।
- 16 March 2025 10:01 AM IST
सितारों की नहीं, निर्देशकों और अच्छे लेखकों की तलाश में है मुक्ता आर्ट्स- सुभाष घई
फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने बताया कि उनकी फिल्म निर्माण कंपनी 'मुक्ता आर्ट्स' कलाकारों की नहीं बल्कि उन लेखकों और निर्देशकों की तलाश कर रही है, जो पैन सिनेमा के लिए बेहतरीन काम कर सकें।
- 16 March 2025 9:55 AM IST
पीएम मोदी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे स्वस्थ जीवन जिएं।
- 16 March 2025 9:39 AM IST
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन पांच दिवसीय यात्रा पर आज भारत आएंगे
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रविवार को पांच दिन की यात्रा पर भारत आ रहे हैं। पदभार संभालने के बाद उनकी यह पहली आधिकारिक यात्रा होगी। 20 मार्च तक चलने वाली पांच दिवसीय यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। पीएम लक्सन की यात्रा का उद्देश्य भारत और न्यूजीलैंड के बीच दीर्घकालिक संबंधों को मजबूत करना है, तथा विभिन्न क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करना है।
- 16 March 2025 9:27 AM IST
गुजरात का मौसम
गुजरात में आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 16 March 2025 9:14 AM IST
नोएडा की गारमेंट कंपनी में लगी आग
नोएडा के सेक्टर 63 में एक गारमेंट कंपनी में आग लग गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
- 16 March 2025 8:58 AM IST
पाकिस्तान में मारा गया हाफिज सईद का करीबी अबू कताल, जानें कैसे हुई भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की मौत?
भारत में कई आतंकवादी हमले कराने वाला मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी अबू मारा गया। बताया जा रहा है कि पीओके के झेलम में शनिवार रात करीब 8 बजे आतंकी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौत हो गई।
- 16 March 2025 8:39 AM IST
जम्मू-कश्मीर
हरियाणा में आज का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   16 March 2025 8:00 AM IST