Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 16 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
16 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 16 Feb 2025 9:23 PM IST

    ली छ्यांग ने पूर्वोत्तर चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत का किया दौरा

    सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 15 फरवरी को पूर्वोत्तर चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत का दौरा किया। उन्होंने बर्फ और हिम खेलों तथा बर्फ और हिम अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण निर्देश को पूरी तरह से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।

  • 16 Feb 2025 9:11 PM IST

    एशियाई शीतकालीन खेलों से चीन की बर्फ और हिम अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने में मदद मिली

    पूर्वोत्तर चीन के हेलोंगच्यांग प्रांत के हार्बिन शहर में 9वें एशियाई शीतकालीन खेलों का आयोजन हुआ। हेलोंगच्यांग, अपने बर्फ और हिम परिदृश्य तथा शीतकालीन खेल परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। एशिया के सबसे बड़े और सर्वाधिक प्रतिष्ठित बर्फ एवं हिम खेल आयोजन के मेजबान के रूप में हेलोंगच्यांग प्रांत की बर्फ एवं हिम अर्थव्यवस्था में परिवर्तनकारी उछाल आने की उम्मीद है।

  • 16 Feb 2025 8:56 PM IST

    हिमाचल की छात्राओं ने की ‘परीक्षा पे चर्चा’ की तारीफ, कहा - 'फाइनल एग्जाम को लेकर अच्छी चल रही तैयारी'

    परीक्षा का समय विद्यार्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में छात्रों के मन से परीक्षा का डर दूर करने के लिए कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय में 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के दौरान सकारात्मक मानसिकता बनाए रखना, तनाव दूर करना और आत्मविश्वास बढ़ाना था।

  • 16 Feb 2025 8:41 PM IST

    गहरे अवसाद में कांग्रेस पार्टी के नेता, खो चुके हैं जनता का भरोसा - के. लक्ष्मण

    तेलंगाना के निजामाबाद जिला स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण ने कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। लक्ष्मण ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "कांग्रेस पार्टी ने जनता का भरोसा पूरी तरह से खो दिया है। इस पार्टी के नेता अब गहरी निराशा और अवसाद से घिरे हुए हैं। चुनाव दर चुनाव हारने के बाद, कांग्रेस देश की राजनीति में अब अप्रासंगिक हो चुकी है।"

  • 16 Feb 2025 8:33 PM IST

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के बाद कैसे हैं हालात?

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। इस घटना के बाद अब स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इतना ही नहीं, प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी अनाउंसमेंट के माध्यम से दी जा रही है।

  • 16 Feb 2025 8:08 PM IST

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मिले त्रिपुरा सीएम

    त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रो. डॉ. माणिक साहा ने आज केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और मौसम पूर्वानुमान, प्रशासनिक मामलों और राज्य में बांस उद्योग को बढ़ावा देने सहित प्रमुख विकास मुद्दों पर चर्चा की।

  • 16 Feb 2025 7:47 PM IST

    महाकुंभ में 51.47 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगाई

    महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 15 फरवरी तक दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम में 51.47 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

  • 16 Feb 2025 7:36 PM IST

    बीजेपी विधायक दल की बैठक कल! हो सकता है दिल्ली सीएम का चयन

    दिल्ली में चुनाव में परिणाम घोषित हुए एक सप्ताह से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन अभी तक सीएम पद का चुनाव नहीं हो सका है। अब इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने सोमवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें सीएम का नाम तय किया जाएगा। इसे लेकर सभी विधायकों को सूचित कर दिया गया है। बीजेपी के दिल्ली स्थित प्रदेश कार्यालय में यह बैठक होगी। 

  • 16 Feb 2025 6:37 PM IST

    दिल्ली में यमुना की सफाई शुरू, कचरा हटाने के लिए नदी में उतरीं मशीनें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना नदी की सफाई का वादा किया था। भाजपा की जीत के बाद सरकार गठन से पहले ही इस पर काम शुरू हो चुका है। रविवार को राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की सफाई के लिए ट्रैश स्कीमर, वीड हार्वेस्टर और ड्रेज यूटिलिटी क्राफ्ट जैसी आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया गया।

  • 16 Feb 2025 6:07 PM IST

    धर्मेंद्र प्रधान ने किया यूपी सरकार का अभिनंदन

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने महाकुंभ 2025 में शामिल होने को सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि महाकुंभ 2025 में भाग लेने का अवसर मिला। हम यहां आकर बेहद खुश हैं।

Created On :   16 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story