Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 17 Feb 2025 1:03 AM IST
चेन्नई के खिलाफ हार्दिक के बिना उतरेगी मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी हो चुका है। टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मैचों में से एक मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत दूसरे दिन यानी 23 मार्च को होने वाली है। दोनों टीमों के बीच इस मैच की मेजबानी चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम करने वाला है। ये मुकाबला इस लिए भी खास है क्योंकि दोनों टीमें टूर्नामेंट की बेस्ट टीमों में से एक हैं। लेकिन इस मैच में मुंबई इंडियंस अपने कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बिना ही उतरने वाला है।
- 17 Feb 2025 12:44 AM IST
आज होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक टली
दिल्ली का नया सीएम कौन बनेगा इसके चुनाव के लिए आज यानी सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह बैठक अब 18 की जगह अब 19 फरवरी को होगी। वहीं 20 तारीख को सीएम के शपथ ग्रहण का समारोह होगा।
- 17 Feb 2025 12:21 AM IST
भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-0 से हराया, खिलाड़ी बोले - 'जर्मनी के खिलाफ भी अच्छा खेलेंगे'
भारत ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024-25 में रविवार को स्पेन को 2-0 से हरा दिया। टीम की इस जीत में मनदीप सिंह और दिलप्रीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
- 16 Feb 2025 11:59 PM IST
नगर निकाय चुनाव 2025 के नतीजों पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगर निकाय चुनाव 2025 के नतीजों पर कहा, "हमने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा किया है, जिसे हम 'मोदी की गारंटी' कहते हैं। 13 महीनों में छत्तीसगढ़ की जनता को यह विश्वास हो गया था कि जिस पार्टी ने छत्तीसगढ़ को बनाया है, अब वही पार्टी इस प्रदेश को संवारेगी। मैं पूरे प्रदेश के देवतुल्य मतदाताओं का धन्यवाद करना चाहूंगा।"
- 16 Feb 2025 11:47 PM IST
NDLS भगदड़ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- भाजपा ने ऐसा प्रचार किया है कि पहले कभी कुंभ नहीं होता था जबसे भाजपा आई है तभी से कुंभ हो रहा है। सरकार ने कहा कि हम 100 करोड़ लोगों के लिए इंतजाम करेंगे और जिस दिन सबसे बड़ा स्नान होता है उसी दिन सरकार की पोल खुल गई। दिल्ली की घटना के बाद ये डबल इंजन की नहीं डबल 'ब्लंडर' की सरकार बन गई है। सुनने में आया है कि पत्रकारों को अस्पताल में जाने से रोका गया है। पहले दिन के भगदड़ में भी पत्रकारों को नहीं जाने दिया गया। जो कहते थे कि महाकुंभ डिजिटल हैं वे ये नहीं बता पा रहे हैं कि कितने लोगों की जान गई।
- 16 Feb 2025 11:30 PM IST
अमेरिका से वापस भेजे गए दो भाई पंजाब में हत्या के आरोप में गिरफ्तार
अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीयों में से पटियाला जिले के दो चचेरे भाइयों को एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों उन 116 लोगों में शामिल थे जिन्हें अमेरिका ने सी-17 विमान से दूसरे बैच में अमृतसर हवाई अड्डे पर उतारा था।
- 16 Feb 2025 10:54 PM IST
6 विकेटों से जीती गुजरात
यूपी वॉरियर्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने 6 विकेटों से जीत हासिल कर ली है।
- 16 Feb 2025 10:45 PM IST
जम्मू-कश्मीर पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुई गोलीबारी
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रविवार को कुछ देर के लिए गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ जिले के गुलपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार जंगल के इलाके से भारतीय सेना की एक चौकी पर गोलीबारी की गई।
- 16 Feb 2025 10:21 PM IST
महाकुंभ में देर रात तक चलेगा श्रद्धालुओं का स्नान, प्रयागराज में बढ़ाई गई सुरक्षा - एडीजी भानु भास्कर
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ के बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं, प्रयागराज पहुंचने वाले यात्रियों की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। इस बीच, एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने महाकुंभ में यात्रियों को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी।
- 16 Feb 2025 9:43 PM IST
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है
प्रयागराज में महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
Created On :   16 Feb 2025 8:00 AM IST