Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 16 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव
  • 16 दिसंबर 2024 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 16 Dec 2024 8:42 AM IST

    महाराष्ट्र में आज से शुरू हो रहा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

    बीते दिन महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हुआ था। फडणवीस कैबिनेट के लिए राज्यपाल सी पी कृष्णन ने 39 विधायकों को शपथ दिलाई थी। इसके बाद सोमवार से महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 16 से 21 दिसंबर तक जारी रहेगा।

  • 16 Dec 2024 8:35 AM IST

    यूपी में आज से शुरू हो रहा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

    उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। शीतकालीन सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि सदन में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रदेश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव, विशेषकर संभल की स्थिति पर चिंता जताएगी।

  • 16 Dec 2024 8:30 AM IST

    गाबा टेस्ट सीरिज में भारत को तीसरा झटका

    ब्रिस्बेन के गाबा में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचो की टेस्ट सीरिज जारी है। पहली सीरिज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 445 रन को चेज करने उतरी टीम इंडिया का 22 रनों पर तीसरा विकेट चटका है। विराट कोहली 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

  • 16 Dec 2024 8:18 AM IST

    भ्रष्टाचार की खबर सुनना दुखद- रेणु भाटिया

    हरियाणा में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और सोनिया अग्रवाल और उनके कार के ड्राइवर कुलबीर को राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस पर हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि दुख की बात है कि महिला आयोग में इस तरह की बात सामने आई है।


  • 16 Dec 2024 8:17 AM IST

    दिल्ली में 5 डिग्री पर लुढ़का पारा

    राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से कड़ाके की ठंठ पड़ रही है। ऐसे में दूसरे दिन यानी सोमवार को शहर का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

  • 16 Dec 2024 8:06 AM IST

    सुप्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन का 73 साल की उम्र में निधन

    भारत के विख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन कानिधन हो गया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 73 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Created On :   16 Dec 2024 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story