Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 13 March 2025 10:21 PM IST
मध्य प्रदेश में गिद्धों की संख्या लगभग 13 हजार हुई
मध्य प्रदेश के वन्य प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है, राज्य में गिद्धों की संख्या में 19 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और अब उनकी आबादी लगभग 13 हजार तक पहुंच गई है। मुख्यमंत्री निवास में स्थित समत्व भवन में मध्य प्रदेश राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 28वीं बैठक हुई, जिसमें दो वन्य जीव अभयारण्यों की स्थापना को मंजूरी दी गई।
- 13 March 2025 10:09 PM IST
महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने लाडली बहन योजना बंद होने की बात को नकारा
महाराष्ट्र में विपक्ष के नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में महायुति सरकार लाडली बहन योजना को बंद करने वाली है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं शिवसेना नेता शंभुराज देसाई ने गुरुवार को इसे नकारते हुए कहा कि सरकार की तरफ से किसी मंत्री या नेता ने नहीं कहा कि हम लाडली बहन योजना बंद करने जा रहे हैं।
- 13 March 2025 9:56 PM IST
मध्य प्रदेश में स्व-सहायता समूहों को बाजार से जोड़ा जाएगा
मध्य प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक तौर पर मजबूत करने में स्व-सहायता समूह बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। अब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन समूहों को बाजार से जोड़ने पर जोर दिया है। स्व-सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण एवं सशक्तिकरण को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। स्व-सहायता समूह हमारे प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। इनके सशक्तिकरण से न केवल महिलाओं की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि राज्य की समग्र प्रगति भी सुनिश्चित होगी।
- 13 March 2025 9:30 PM IST
हिमाचल के कुल्लू में होली की धूम, ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार को होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। वहीं, ढालपुर के रथ मैदान में डीजे की धुन पर युवा भी खूब थिरके। सुबह से ही यहां पर विभिन्न टोलियां रंग उड़ाती नजर आईं और घर-घर जाकर बड़े-बुजुर्गों के साथ होली खेलकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
- 13 March 2025 9:05 PM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज से मार्क वुड हुए बाहर
तेज गेंदबाज मार्क वुड भारत के खिलाफ इंग्लैंड की बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं, जहां एशियाई दिग्गज इंग्लैंड की धरती पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने उतरेंगे।
- 13 March 2025 8:59 PM IST
सीएम धामी ने होली मिलन कार्यक्रम में लिया हिस्सा, कलाकारों के साथ जमकर थिरके
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को होली की बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
- 13 March 2025 8:16 PM IST
गाजियाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, होली और जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार को होली और जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा, लेपर्ड यूनिट और डायल 112 की टीम भी सुरक्षा का जायजा ले रही है।
- 13 March 2025 7:41 PM IST
सीएम स्टालिन भाषा नीति पर राजनीति कर रहे अमित मालवीय
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत तीन-भाषा फॉर्मूले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
- 13 March 2025 7:09 PM IST
महाराष्ट्र के 4,489 गांवों के पंचायतों के पास नहीं है अपना भवन
महाराष्ट्र के 4,489 ग्राम पंचायतों का संचालन बिना भवन के हो रहा है। केंद्र सरकार ने यह स्वीकार किया है कि महाराष्ट्र के 4,489 ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जिनके पास अपना ग्राम पंचायत भवन नहीं है।
- 13 March 2025 6:54 PM IST
तमिलनाडु डिप्टी सीएम स्टालिन ने महिलाओं को सौंपे 50 ई-रिक्शा, 'सस्टेन टीएन' पोर्टल किया लॉन्च
तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने गुरुवार को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में 'क्लाइमेट वॉरियर्स' परियोजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को 50 इलेक्ट्रिक ऑटो वितरित किए। इसके साथ ही, उन्होंने 'सस्टेन टीएन' पोर्टल भी लॉन्च किया, जो राज्य में जलवायु परिवर्तन से संबंधित पहलुओं पर निगरानी रखने और पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
Created On :   13 March 2025 8:00 AM IST