Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 14 March 2025 1:00 AM IST
ओडिशा जल्द ही 'एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम' शुरू करेगा
ओडिशा के आठ शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (बीएड कॉलेजों) ने एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) को लागू करने के लिए अपने निकटतम सरकारी डिग्री कॉलेजों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इन संस्थानों में यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के नियमों के अनुसार शुरू किया जाएगा, जिससे शिक्षक प्रशिक्षण में बहुविषयक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलेगा।
- 14 March 2025 12:51 AM IST
फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
इंटरनेशनल मासटर्स लीग 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 94 रनों से मात दे दी है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट अपने नाम कर लिया है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 220 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन इसके जवाब में कंगारूओं की पूरी फौज केवल 126 रनों पर ढ़ेर हो गई।
- 14 March 2025 12:37 AM IST
श में सभी को त्योहार मनाने का अधिकार, सिर्फ एक समुदाय को टारगेट करना गलत - वारिस पठान
उत्तर प्रदेश के संभल में होली के दिन मस्जिदों के ढंकने के मामले पर एआईएमआईएम (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के प्रवक्ता वारिस पठान ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि देश में सभी को अपना त्योहार मनाने का अधिकार है। सिर्फ एक समुदाय को टारगेट करना गलत है।
- 14 March 2025 12:22 AM IST
जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला, एलजी मनोज सिन्हा ने दी होली की शुभकामनाएं
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने होली के अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि होली खुशी, उल्लास और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार सद्भाव लाएगा और लोगों के बीच भाईचारे के बंधन को मजबूत करेगा।
- 14 March 2025 12:21 AM IST
एलिमिनेटर मैच में गुजरात को मात देकर फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस
विमेंस प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर राउंड में आज यानी गुरुवार 13 मार्च को मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 47 रनों से मात दे दी है। इसी के साथ मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट के फाइनल्स में एंट्री कर ली है। अब 15 मार्च को खेले जाने वाले खिताबी जंग में उनका सामना दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है।
- 14 March 2025 12:07 AM IST
होली खेलने से पहले करें त्वचा की सुरक्षा, रंग जमने से रोकने के आसान उपाय
होली रंगों का त्योहार है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और अबीर से सराबोर करते हैं। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि चेहरे और त्वचा पर रंग जम जाता है, जो त्वचा के लिए काफी नुकसानदायक साबित होता है। ऐसे में सवाल है कि होली से पहले चेहरे पर ऐसा क्या लगाया जाए, जिससे रंग त्वचा पर जम न पाए और आसानी से उतर जाए। नारियल तेल: नारियल तेल एक बेहतरीन प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा पर रंगों के जमने से रोकने का काम करता है। होली खेलने से पहले अगर आप अपने चेहरे पर नारियल तेल लगा लेते हैं, तो यह रंगों को त्वचा पर जमने नहीं देता है।
- 13 March 2025 11:36 PM IST
पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामले में आया नया मोड़
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने आज यानी गुरुवार 13 मार्च को जाफर एक्सप्रेस हाईजैक पर पाकिस्तान आर्मी के किए गए सभी दावों को झूठा करार दिया है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पाक सेना और उनके बीच लड़ाई अब भी जारी है। बीएलए ने आगे कहा कि पाक सेना अपनी हार और नाकामी को छिपाने के लिए ऐसे दावें कर रही है। बलूच आर्मी ने इस बात की जानकारी एक प्रेस रीलीज के जरिए दी।
- 13 March 2025 11:20 PM IST
मुंबई नौसेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
मुंबई की दादर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय नौसेना में भर्ती के नाम पर 15 लोगों से 76 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ठगी के आरोप में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- 13 March 2025 10:57 PM IST
आतंकी हमलों से पाकिस्तान में मचा हाहाकार
पाकिस्तान में बीते दिनों हुए ट्रेन हाईजैक की घटना के कुछ समय के बाद एक और आतंकवादी हमले की जानकारी मिली है। पूरी दुनिया पहले से ही इस ट्रेन हाईजैक की खबरों से हिली हुई है। खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में एक आत्मघाती हमला हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया कि हमलावरों ने जडोला चेकपोस्ट को निशाना बनाया था। जिसमें एक हमलावर ने फ्रंटियर कॉर्प्स कैंप के पास एक वाहन में खुद को ही ब्लास्ट कर दिया। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने 10 आतंकवादियों को ढ़ेर कर दिया है।
- 13 March 2025 10:32 PM IST
हमारी सरकार के काम की चर्चा चौपालों और दुकानों तक, विपक्ष निराशा से ग्रस्त - नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने गुरुवार को विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने राज्य को मजबूती से आगे बढ़ाया है और इसकी चर्चा अब हरियाणा की चौपालों और दुकानों तक हो रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने हर नागरिक तक अपनी योजनाओं को पहुंचाया है और विपक्ष को इसकी पीड़ा हो रही है।
Created On :   13 March 2025 8:00 AM IST