Breaking News: आज की बड़ी खबरें-13 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें-13 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
13 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 14 Jan 2025 1:01 AM IST

    10 सालों बाद रणजी में वापसी करने वाले हैं हिटमैन!

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था। पूरे सीरीज में उन्होंने केवल तीन मैच खेलें थे। इस दौरान उनके बल्ले से केवल 31 रन ही आए थे। जिसकी वजह से वह सीरीज के आखिरी सिडनी टेस्ट से भी दूर रहे थे। वहीं, इसी बीच सोशल मीडिया पर उन्हें कई आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनके इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की खबरें खूब फैल रही थी। लेकिन अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि रोहित तकरीबन 10 सालों बाद रणजी ट्रॉफी में खेलते दिखाई दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी प्रैक्टिस जल्द ही शुरु हो जाएगी। 

  • 14 Jan 2025 12:45 AM IST

    केजरीवाल का राहुल गांधी के बयान पर पलटवार

    AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर पलटवार ट्वीट किया, "आज राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं। लेकिन मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है।"

  • 14 Jan 2025 12:33 AM IST

    दिल्ली कर रहा खो-खो विश्व कप 2025 की मेजबानी

     दिल्ली खो-खो विश्व कप 2025 की मेजबानी कर रही है। यह टूर्नामेंट 13 से 19 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले संस्करण में कुल 20 पुरुष टीमें और 19 महिला टीमें भाग ले रही हैं। 

  • 14 Jan 2025 12:18 AM IST

    जेपी नड्डा ने मकर संक्रांति और पोंगल की दी बधाई

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "मकर संक्रांति और पोंगल का त्योहार देश के कोने-कोने में मनाया जाता है। यह हम सभी के लिए खुशी का समय है। मैं देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश खुशहाल रहे और सभी लोग प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दें।"

  • 14 Jan 2025 12:11 AM IST

    सीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान का बयान

    बीजेपी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर चिराग पासवान ने कहा, 'हम जो सीट लेंगे उसे जीतने के लिए ही लेंगे...', 

  • 13 Jan 2025 11:19 PM IST

    पीएम मोदी ने लोहड़ी समारोह में हिस्सा लिया

     पीएम मोदी ने नारायणा विहार में आयोजित लोहड़ी समारोह में हिस्सा लिया।

  • 13 Jan 2025 11:06 PM IST

    हिमाचल के इन चार मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण

    हिमाचल प्रदेश सरकार यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है। राज्य के चार मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए मास्टरप्लान तैयार करने की बात कही जा रही है।इनमें हिमाचल प्रदेश में बाबा बालक नाथ, माता चिंतपूर्णी, श्री नैनादेवी और ज्वालाजी मंदिर नाम शामिल है।

  • 13 Jan 2025 10:48 PM IST

    पाकिस्तान में मिला 800 अरब का सोना का खदान

    एक ओर जहां पाकिस्तान बिल्कुल कंगाल होता दिखाई दे रहा था, इसी बीच उन्हें एक बहुत बड़ी खुशखबरी हाथ लगी है। दरअसल, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सिंधु नदी के किनारे एक सोने के भंडार का पता लगा है। जिसमें 2.8 मिलियन तोला यानी 28 लाख तोला सोना मौजूद है जिसकी कीमत 800 अरब पाकिस्तानी रुपया बताई जा रही है।

  • 13 Jan 2025 10:29 PM IST

    नेट यूजीसी परीक्षा स्थगित, जल्द ही होगा नई तारीख का ऐलान

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( NTA) ने 15 जनवरी को होने वाली नेट यूजीसी परीक्षा स्थगित कर दी है। एजेंसी ने यह फैसला कई त्योहारों के मद्देनजर लिया है। एग्जाम के पोस्टपोन होने की जानकारी एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर दी है। हालांकि 16 जनवरी 2025 को होने वाली परीक्षा अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक ही आयोजित की जाएगी। 

  • 13 Jan 2025 10:01 PM IST

    सीएम नायब सैनी ने लोहड़ी' उत्सव मनाया

    हरियाणा के चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोहड़ी' उत्सव मनाया।

Created On :   13 Jan 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story