Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 12 March 2025 9:20 PM IST
मुंबई बम ब्लास्ट की 32वीं बरसी पर पीड़ित कीर्ति अजमेरा ने सरकार से उचित मुआवजे की लगाई गुहार
साल 1993 के मुंबई बम धमाके की 32वीं बरसी पर बुधवार को इस आतंकी हमले के पीड़ित कीर्ति अजमेरा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए हमले के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम के अभी तक गिरफ्तार नहीं होने पर दुख जताया। उन्होंने उचित मुआवजे की मांग के लिए सरकार से गुहार भी लगाई।
- 12 March 2025 9:00 PM IST
होली को लेकर विवाद पैदा करने से बचना चाहिए - मनजिंदर सिंह सिरसा
उत्तर प्रदेश के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने होली को लेकर विवादित बयान दिया था। इस पर दिल्ली सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि होली को लेकर विवाद पैदा करने से बचना चाहिए। उन्होंने सभी धर्मों और उनके त्योहारों के प्रति परस्पर सम्मान की भावना रखने की अपील भी की।
- 12 March 2025 8:46 PM IST
इंग्लैंड ओपन 2025 से बाहर हुई सिंधु
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ऑल इंग्लैंड ओपन 2025 से पहले ही दौर में बाहर हो गईं हैं। बुधवार 12 मार्च को बर्मिंघम में दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु को दक्षिण कोरिया के किम गा-यून के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा। एक घंटे से ज्यादा लंबे वक्त तक चलने वाले इस मैच में सिंधु को 21-19, 13-21, 13-21 से हार झेलनी पड़ी थी।
- 12 March 2025 8:35 PM IST
'कश्मीर को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा' - खेल मंत्री मनसुख मंडाविया
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने श्रीनगर में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 के आयोजन पर कहा, "आज गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 का समापन हुआ। ये 5वें विंटर गेम्स आयोजित किए गए जिसमें 750 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। देश को कोने-कोने से लोग आए थे, उत्साह का माहौल था। आने वाले समय में कश्मीर खेल क्षेत्र में कैसे आगे बढ़े, इस दिशा में प्रयास किया जाएगा।"
- 12 March 2025 8:27 PM IST
'किसानों क्यों नहीं एमएसपी दे रही पंजाब सरकार' - केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "हरियाणा में हम 23 फसलों पर MSP दे रहे हैं। AAP पंजाब में किसानों को MSP क्यों नहीं दे रही? उन्होंने किसानों से वादा किया था। पंजाब में हर जगह किसानों के साथ मारपीट हो रही है।"
- 12 March 2025 8:01 PM IST
होली के पहले सभी जिलों में शांति समितियों की बैठक हुई - आईजी रेंज प्रवीण कुमार
आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने कहा, "होली के पहले सभी जिलों में शांति समितियों की बैठक हुई है। ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है...अलग-अलग जगहों पर QRT को तैनात किया गया है। हम पूरी सतर्कता रखेंगे। सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी लगातार भ्रमणशील रहेंगे। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।"
- 12 March 2025 7:51 PM IST
राजनीति से हटकर हमें प्रदेश और देश की प्रगति पर ध्यान देना होगा - सपा सांसद जिया उर रहमान
समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क ने कहा, "संभल में किसी भी धार्मिक स्थल पर या किसी व्यक्ति की जगह पर किसी प्रकार का कब्जा नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री को गलत जानकारी दी जा रही है और वे उसपर भरोसा कर रहे हैं। संभल में पिछले 30 साल से कोई दंगा नहीं हुआ। राजनीति से हटकर हमें प्रदेश और देश की प्रगति पर ध्यान देना होगा। ये तभी संभव होगा जब सभी धर्मों के लोग मिलकर रहेंगे।"
- 12 March 2025 7:27 PM IST
जीत की खुशी पर छाए गम के बादल
एक तरफ जहां टीम इंडिया चैंपियन बनने का जश्न मना रही थी वहीं, एक खबर भारतीय क्रिकेट जगत के खुशहाल पलों पर गम का बादल बनकर छा गया है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट ने आज यानी बुधवार 12 मार्च को अपने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सैयद आबिद अली को खो दिया। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ने अमेरिका में 83 वर्ष की उर्म में अंतिम सांस ली।
- 12 March 2025 7:15 PM IST
हरियाणा के लोगों ने बीजेपी पर विश्वास जताया - केंद्रीय मंत्री केपी गुर्जर
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत पर कहा, "मैं हरियाणा के सभी शहरी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने भाजपा और उसके उम्मीदवारों को अपना भरपूर समर्थन दिया और हरियाणा में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों और नायब सिंह सैनी सरकार के सुशासन को देखते हुए, हरियाणा के लोगों ने भाजपा में अपना विश्वास जताया है।"
- 12 March 2025 7:06 PM IST
JPC की रिपोर्ट का सभी स्वागत कर रहे हैं, बहुत अच्छा एक्ट आएगा - वक्फ संशोधन विधेयक की रिपोर्ट पर जगदम्बिका पाल
वक्फ संशोधन विधेयक 2024 की रिपोर्ट पर वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी के अध्यक्ष और भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने कहा, "JPC की रिपोर्ट का सभी स्वागत कर रहे हैं, बहुत अच्छा एक्ट आएगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के लोग अब सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं। हमारी रिपोर्ट की ऐसी कौन सी बात है जिसे लेकर इनके मन में शंका है। रिपोर्ट पढ़ लेंगे तो सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।"
Created On :   12 March 2025 8:00 AM IST