Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव
12 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 13 March 2025 1:09 AM IST

    ली और जुमे की नमाज पर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना सरकार का काम - भाई जगताप

    होली और जुम्मे की नमाज इस शुक्रवार को एक ही दिन पड़ रही है। तमाम तरह के बयान भी सामने आए हैं। इस बीच, दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने जो बयान दिया है, उससे उनका चौतरफा विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज के दौरान दो घंटे के लिए होली पर ब्रेक लगाना चाहिए। दरभंगा के मेयर के बयान पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा, "मुझे उनके बयान के बारे में पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए मैं इस पर विस्तार से टिप्पणी नहीं कर सकता। हालांकि, मेरा मानना है कि जब सभी लोग एक साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं तो उसकी शान बढ़ती है, चाहे दीपावाली हो, ईद हो, होली हो या गणपति हो, हमें उन्हें सभी समुदायों का सम्मान करते हुए मनाना चाहिए। महाराष्ट्र में हमेशा से यही परंपरा रही है और आगे भी रहेगी।"

  • 13 March 2025 12:52 AM IST

    महाराष्ट्र सरकार का बजट एक प्रकार का झुनझुना है - आनंद दुबे

    महाराष्ट्र सरकार द्वारा पेस राज्य के बजट पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आनंद दुबे ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि यह बजट एक प्रकार का झुनझुना है, जिसे आप बजा तो सकते हैं, लेकिन उसमें से आवाज नहीं आएगी। जिस प्रकार उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बजट पेश किया है, उससे जनता निराश है। लाडली बहन योजना का जो बजट 46 हजार करोड़ का था, उसे घटाकर 36 हजार करोड़ रुपये कर दिया। इस सरकार ने चुनावों के दौरान कहा था कि किसानों का कर्जा माफ करेंगे, प्रति वर्ष 15 हजार रुपये की मदद करेंगे। युवाओं को कहा था कि बेरोजगारों को 10 हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा। इसकी बात बजट में नहीं की गई।

    https://www.bhaskarhindi.com/other/news-1121039


    https://www.bhaskarhindi.com/other/news-1121039

  • 13 March 2025 12:25 AM IST

    2021 से अब तक तीन करोड़ से ज्यादा घरेलू पर्यटक असम आए - सीएम सरमा

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि पिछले चार साल में असम में पर्यटन में बेहतरीन वृद्धि हुई है और पिछले चार साल में तीन करोड़ से ज़्यादा घरेलू पर्यटक असम आए हैं।

  • 13 March 2025 12:06 AM IST

    दरंभगा के मेयर के बयान पर सांसदों ने जताई कड़ी आपत्ति

    दरभंगा की मेयर अंजुम आरा द्वारा होली पर दिए एक बयान के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। देशभर में उनके बयान की निंदा की जा रही है। दरअसल, उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज का समय आगे नहीं बढ़ सकता, इसलिए दोपहर के समय होली पर दो घंटे के लिए ब्रेक लगाया जाना चाहिए। उनके इस बयान पर कई राजनीतिक नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

  • 12 March 2025 11:27 PM IST

    हिमाचल हमीरपुर में सीएम सुक्खू ने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद होली मेले का किया शुभारंभ

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला स्थित सुजानपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय होली मेला बुधवार को हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुजानपुर टीहरा के ऐतिहासिक मुरली-मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुलाल लगाकर होली मेले का शुभारंभ किया।

  • 12 March 2025 11:19 PM IST

    आरएसएस-भाजपा के लिए काम करने वाले नेताओं को राहुल गांधी कांग्रेस से बाहर निकालें - राशिद अल्वी

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने वाली कांग्रेस पार्टी को निकाय चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार को हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम सामने आए। भाजपा ने 10 में से नौ नगर निकायों में जीत दर्ज की। भाजपा जहां इस जीत से गदगद है, वहीं कांग्रेस के भीतर कार्रवाई के स्वर उठने लगे हैं। निकाय चुनाव के परिणाम में पार्टी के प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए जो भाजपा और आरएसएस के लिए काम कर रहे हैं।

  • 12 March 2025 10:56 PM IST

    एम मोदी की मॉरीशस यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे - राहुल नार्वेकर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय मॉरीशस यात्रा पर महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर एवं भाजपा के दिग्गज नेता राहुल नार्वेकर ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और भी मजबूत हो जाएंगे। पीएम मोदी विश्व के अग्रणी नेताओं में से एक हैं। सभी देशों में उन्हें सम्मानित वैश्विक नेता के रूप में देखा जाता है। हमें पूरी उम्मीद है कि उनके इस दौरे से भारत और मॉरीशस के बीच अच्छे संबंध बनेंगे।

  • 12 March 2025 10:13 PM IST

    जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का ऑपरेशन पूरा, 346 बंधकों को किया गया रेस्क्यू पाकिस्तानी सुरक्षा बलों का दावा

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के बोलान जिले में जाफर एक्सप्रेस यात्री ट्रेन के बंधक यात्रियों को मुक्त कराने का ऑपरेशन पूरा हो गया है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के मजीद ब्रिगेड के लड़ाकों और पाकिस्तानी सेना के बीच 24 घंटे से ज्यादा समय से जारी गतिरोध समाप्त हो गया है। इस ऑपरेशन में करीब 350 बंधकों को मुक्त करा लिया गया है।

  • 12 March 2025 9:49 PM IST

    दिल्ली के लोगों के लिए बजट अच्छा होगा - प्रवेश वर्मा

    दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च से शुरू हो रहा है और भाजपा सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। दिल्ली सरकार के बजट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस सिलसिले में बुधवार को एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा और मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हुए। प्रवेश वर्मा ने बैठक के बाद मीडिया से कहा, "दिल्ली में पेश होने वाले बजट पर चर्चा हुई। बहुत सारे पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मैं समझता हूं कि यह बजट बहुत अच्छा होगा। दिल्ली के लोगों के लिए बजट अच्छा रहेगा।"

  • 12 March 2025 9:36 PM IST

    'आतिशी' और उनकी पार्टी खत्म हो चुकी है - अग्निमित्र पॉल

    'इंडिया' ब्लॉक में शामिल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों पार्टियों के नेताओं द्वारा हो रही बयानबाजी से संभावना जताई जा रही है कि गठबंधन अब बिखर चुका है। दरअसल, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने साफ कर दिया है कि आम आदमी पार्टी गोवा और गुजरात के विधानसभा चुनावों में अकेले लड़ेगी, कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा। वहीं, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने की जरूरत नहीं है। आतिशी द्वारा गोवा और गुजरात में अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा नेता अग्निमित्र पॉल ने प्रतिक्रिया दी है।

Created On :   12 March 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story