Breaking News: आज की बड़ी खबरें 10 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 10 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
10 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 10 April 2025 12:45 PM IST

    भारत-पाक ब्रिगेड कमांडर स्तर की फ्लैग मीटिंग थोड़ी देर में

    इंडियन आर्मी और पाकिस्तान आर्मी के बीच थोड़ी देर में एक फ्लैग मीटिंग होने जा रही है। यह फ्लैग मीटिंग एलओसी के नजदीक जम्मू के पूंछ सेक्टर के चकंदा बाग में होगी। इस मीटिंग को लेकर दोनों पक्षों की ओर से सीमा से जुड़ी बातें होंगी 

  • 10 April 2025 12:40 PM IST

    भारत ने बांग्लादेश से छीनी सुविधा

    भारत के संसाधनों के सहारे विदेश व्यापार करने वाले बांग्लादेश से भारत ने ट्रांस शिपमेंट की अहम सुविधा छीन ली है। भारत के विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश को मिल रही इस सुविधा को खत्म करने का ऐलान किया। मंत्रालय ने कहा है कि इस सुविधा की वजह से भारत के हवाईअड्डों और बंदरगाहों पर भीड़ बढ़ती जा रही थी और इन जगहों पर कंटेनरों की तादाद बढ़ जाने से भारत का निर्यात प्रभावित हो रहा था।

  • 10 April 2025 12:35 PM IST

    डायमंड फैक्ट्री में जहरीला पानी पीने से 118 मजदूर बीमार

    गुजरात में सूरत की एक डायमंड फैक्ट्री में जहरीला पानी पीने से 118 मजदूर बीमार पड़ गए। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना हीराबाग के पास मिलेनियम कॉम्प्लेक्स में स्थित अनुब जेम्स फैक्ट्री में हुई, जहां 150 से अधिक मजदूर डायमंड प्रोसेसिंग में कार्यरत हैं। 

  • 10 April 2025 12:30 PM IST

    तीन बच्चों संग तालाब में कूदी महिला

    उप्र के दुर्गागंज थाना के जद्दोपुर गांव में एक महिला तीन बच्चों संग तालाब में कूदी। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय अन्नू देवी ने अपने तीन बच्चों के साथ गांव के तालाब में छलांग लगा दी। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए, चारों की की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल सका।

  • 10 April 2025 12:25 PM IST

    तिहाड़ जेल में रखा जाएगा तहव्वुर राणा

    मुंबई में आतंकी हमले के मास्टर माइंड तहव्वुर राणा को देश की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में ही रखा जाएगा। इसके लिए हाई सिक्योरिटी वार्ड को खाली करवा कर वहां बेहद चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके अलावा एनआईए मुख्यालय के सामने स्थित जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद कर दिया गया है।

  • 10 April 2025 12:20 PM IST

    पेट्रोल पंप मैनेजर की हत्या

    सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बोतल में पेट्रोल मांगा और ना देने पर विवाद हुआ। इस बीच बदमाशों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पंप मैनेजर की हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • 10 April 2025 12:15 PM IST

    सोने के भाव बढ़े

    लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 83,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 90,600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। 

  • 10 April 2025 12:10 PM IST

    चांदी की कीमत कम हुई

    इन दिनों खरमास चल रहा है और ऐसे में शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों पर रोक है। इसका असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है। यदि चांदी का रेट देखा जाए तो इसमें बीते दिन के मुकाबले करीब 100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखी गई है, जिसके बाद इसकी कीमत 92,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

  • 10 April 2025 12:05 PM IST

    ईंधन के रेट कई शहरों में बदले

    आज तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे बढ़कर 107.48 रुपए और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 96.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 17 पैसे बढ़कर 105.75 रुपए और डीजल 16 पैसे महंगा होकर 92.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार गुड़गांव में पेट्रोल 16 पैसे बढ़कर 95.25 रुपए और डीजल 15 पैसे महंगा होकर 88.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 11 पैसे कम होकर 94.58 रुपए और डीजल 13 पैसे घटकर 87.68 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 10 April 2025 12:00 PM IST

    दिल्ली

    JLN मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 सुरक्षा कारणों से बंद किया गया

Created On :   10 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story