Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 4 Feb 2025 4:57 PM IST
आईएल टी20 सीजन 3 कैपिटल्स की नज़रें लय को बनाए रखने पर
आईएल टी20 सीजन 3 के आखिरी लीग मैच में डेजर्ट वाइपर्स को मात देने के बाद, दुबई कैपिटल्स बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में क्वालीफायर 1 में टेबल टॉपर्स के साथ फिर से मुकाबला करने जा रही है। दोनों टीमें स्टैंडिंग में पहले दो स्थानों पर रहीं और खिताब तक पहुंचने की उम्मीद में प्लेऑफ़ में जाएंगी। वाइपर्स बुधवार के रीमैच में बदला लेने की उम्मीद करेंगे। एक-एक बार उपविजेता रहने के बाद, दुबई कैपिटल्स और डेजर्ट वाइपर्स दोनों अपना पहला खिताब जीतने की उम्मीद करेंगे।
- 4 Feb 2025 4:42 PM IST
अमेरिकी टैरिफ लागू होते ही चीन की जवाबी कार्रवाई, 'व्यापार युद्ध' शुरू
चीन ने मंगलवार को कुछ अमेरिकी आयातों पर टैरिफ लगाया। बीजिंग के इस कदम के साथ ही दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध शुरू हो गया।
- 4 Feb 2025 4:16 PM IST
विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है कैंसर डे
"कैंसर", एक शब्द जो हर किसी के दिल में डर पैदा करता है। दुनिया भर में लाखों लोग इस जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। वैज्ञानिक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके इलाज के लिए दिन-रात शोध कर रहे हैं। ऐसे में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
- 4 Feb 2025 4:08 PM IST
रांची में टोल प्लाजा पर हाईमास्ट गिरने से दो लोगों की मौत, पांच गंभीर
रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में हाईवे के टोल प्लाजा पर मंगलवार को हाई मास्ट लाइट का टावर गिर गया। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 4 Feb 2025 4:00 PM IST
वक्फ को लेकर ओवैसी के बयान पर गिरिराज सिंह का तंज
भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने मंगलवार को वक्फ संसोधन को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करत हुए कहा कि संविधान किसी की बपौती नहीं है।
- 4 Feb 2025 3:54 PM IST
नागपुर विभाग के 6 जिलों में विकास 1,763 करोड़ रुपए का प्रस्ताव
जिला वार्षिक योजना के तहत नागपुर विभाग के 6 जिलों में विकास कार्य के लिए 1,763 करोड़ रुपये का योजना प्रारूप पेश किया गया है। जिला नियोजन समिति ने सरकार को आर्थिक आवश्यकताओं के संबंध में प्रस्ताव दिया था।
- 4 Feb 2025 3:47 PM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव
आज शाम 5:30 बजे चुनाव आयोग जाएंगे अरविंद केजरीवाल और CM आतिशी
- 4 Feb 2025 3:42 PM IST
भूटान नरेश भी महाकुंभ के कायल, आस्था की डुबकी लगाई, दिव्य-भव्य और डिजिटल स्वरूप को भी निहारा
भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाई। भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक सोमवार को ही लखनऊ पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।
- 4 Feb 2025 3:35 PM IST
कंपनी के सब कांट्रैक्टर ने ऑयल व्यापारी को लगाया 1.96 करोड़ का चूना
ऑयल व्यापारी को चूना लगाने के मामले में एक कंपनी के सब कांट्रैक्टर के खिलाफ हुड़केश्वर थाने में धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
- 4 Feb 2025 3:31 PM IST
अमेरिकी टैरिफ लागू होते ही चीन की जवाबी कार्रवाई, 'व्यापार युद्ध' शुरू
चीन ने मंगलवार को कुछ अमेरिकी आयातों पर टैरिफ लगाया। बीजिंग के इस कदम के साथ ही दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार युद्ध शुरू हो गया।
Created On :   4 Feb 2025 8:00 AM IST