Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 04 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
04 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 4 Feb 2025 5:43 PM IST

    पीएम मोदी का तंज - बचे लाखों करोड़ रुपये से शीश महल नहीं, देश बनाने के लिए किया

    पीएम मोदी ने इथेनॉल ब्लेंडिंग से एक लाख करोड़ रुपये किसानों के हाथ में जाने की बात कही और कहा कि घोटाले न होने से भी लाखों करोड़ रुपये बचे हैं जो जनता जनार्दन की सेवा में लगे हैं। हमने बचे लाखों करोड़ रुपये का उपयोग शीश महल बनाने के लिए नहीं किया, देश बनाने के लिए किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर का बजट एक लाख 80 हजार करोड़ था हमारे आने से पहले। आज 11 लाख करोड़ रुपया है। इसलिए राष्ट्रपति जी ने भारत की नींव कैसे मजबूत हो रही है, इसका वर्णन किया है। रोड, हाईवे, रेलवे, ग्राम सड़क, सभी के लिए विकास की मजबूत नींव रखी गई है। सरकारी खजाने में बचत एक बात है, करना भी चाहिए। हमने इस बात का भी ध्यान रखा है कि जनता को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। जनता को भी बचत हो। आयुष्मान भारत योजना, बीमारी के कारण लोगों का जो खर्च होता है, अब तक जिन्होंने बेनिफिट लिया है, उनका एक लाख 20 हजार करोड़ रुपया बचा है। हमने जन औषधि केंद्र खोले हैं जहां से दवाई लेने के कारण लोगों का करीब 30 हजार करोड़ रुपया बचा है। यूनिसेफ का भी अनुमान है कि जिसके घर में शौचालय बना, उस परिवार को करीब करीब 70 हजार की बचत हुई है।

  • 4 Feb 2025 5:31 PM IST

    पीएम मोदी ने कहा - कबाड़ बेचकर सरकारी खजाने में आए 2300 करोड़ रुपये

    पीएम मोदी ने कहा कि जब ज्यादा बुखार चढ़ जाता है तब भी लोग बोलते हैं और ज्यादा हताशा में भी। 10 करोड़ लोग जिनका भारत में जन्म भी नहीं हुआ, वे योजनाओं का फायदा ले रहे थे। हमने इनको हटाया और असली लाभार्थियों को खोज-खोज के लाभ पहुंचाने का अभियान चलाया। हिसाब लगाएं तो तीन लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बच गया। हाथ किसका था, नहीं कह रहा। हमने सरकारी खरीद में भी टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग किया। जैम पोर्टल से जो खरीदी हुई, आम खरीदी से कम पैसे में खरीदी हुई और सरकार के 1 लाख 15 हजार करोड़ की बचत हुई। हमारी स्वच्छता अभियान का मजाक उड़ाया गया, क्या-क्या नहीं कहा गया। सिर्फ सरकारी दफ्तरों से जो कबाड़ बेचा गया, 2300 करोड़ रुपये मिले हैं सरकार को। महात्मा गांधी ट्रस्टी कहते थे और कहते थे कि संपत्ति जनता की है। हम इसकी पाई-पाई बचाने का प्रयास करते हैं।

  • 4 Feb 2025 5:25 PM IST

    हमने गरीबों को झूठे नारे नहीं दिए, सच्ची सेवा की- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 14वीं बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा में यहां बैठकर शामिल होने को अपना सौभाग्य बताया और इसके लिए जनता का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हम 2025 में हैं और 21 वीं सदी का एक चौथाई हिस्सा बीत चुका है। समय तय करेगा कि इसमें क्या हुआ, कैसे हुआ। अगर हम राष्ट्रपति के संबोधन का बारीकी से अध्ययन करेंगे तो ये साफ नजर आता है कि एक नए भारत के लिए आत्मविश्वास जगाने वाला है। राष्ट्रपति का संबोधन विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला, नया विश्वास जगानेा वाला और जनसामान्य को प्रेरित करने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने नारे नहीं दिए, गरीबों की सच्ची सेवा की। पांच-पांच दशक तक झूठे नारे दिए गए। मिडिल क्लास के सपने ऐसे ही नहीं समझे जाते। इसे समझने के लिए जज्बा चाहिए। मोदी को बहुत दुख के साथ कहना है कि कुछ लोगों के पास ये है ही नहीं।

  • 4 Feb 2025 5:23 PM IST

    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

    पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 1 रुपये निकलता है गांव में 15 पैसा जाता है। ये बहुत गजब की हाथ सफाई थी। ये 85 पैसा कहां जाता था। 

  • 4 Feb 2025 5:19 PM IST

    मैं ऐसे लोगों का गुस्सा समझ सकता हूं - पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों का गुस्सा समझ सकता हूं

  • 4 Feb 2025 5:19 PM IST

    गरीबों को अब तक मिले 4 करोड़ घर - पीएम मोदी

    लोकसभा में पीएम मोदी ने देश में गरीबों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश में गरीबों को 4 करोड़ घर मिल चुके हैं। 

  • 4 Feb 2025 5:16 PM IST

    गरीबी के दर्द को हर कोई नहीं समझ सकता - पीएम मोदी

    लोकसभा में पीएम मोदी ने भाषण के दौरान कहा कि गरीबी के दर्द को हर कोई नहीं समझ सकता। मीडिल क्लास के सपने ऐसे नहीं समझे जा सकते। इसके लिए जजबा चाहिए होता है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बैगर निशाना साधा। 

  • 4 Feb 2025 5:13 PM IST

    10 साल में 25 करोड़ गरीबी से बाहर निकले - पीएम मोदी

    लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की गरीब स्तर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 10 साल में 25 करोड़ गरीबी से बाहर निकले।

  • 4 Feb 2025 5:07 PM IST

    लोकसभा पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में संबोधन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। बीजेपी और एनडीए के सांसदों ने पीएम मोदी का सदन में 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ स्वागत किया। पीएम मोदी थोड़ी देर में लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देंगे।

  • 4 Feb 2025 5:04 PM IST

    थोड़ी देर में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे पीएम मोदी

    लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देंगे

Created On :   4 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story