Breaking News: आज की बड़ी खबरें 04 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 04 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
04 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 4 Feb 2025 7:49 PM IST

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

    चुनावी तैयारियां पूरी, सीईओ, पर्यवेक्षक और बीएलओ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपी मतदाता सूचना पर्ची

  • 4 Feb 2025 7:35 PM IST

    बेल्जियम के नए पीएम बार्ट डी वेवर

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेल्जियम के नए पीएम बार्ट डी वेवर को बधाई दी

  • 4 Feb 2025 7:19 PM IST

    वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों की चौकी पर हमला

    इजराइली सैनिकों की जवाबी कार्रवाई में ढेर फिलिस्तीनी हमलावर, हमलावर ने वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों की चौकी पर अचानक गोलीबारी की

  • 4 Feb 2025 7:15 PM IST

    मालवीय नगर में होगी बीजेपी की जीत - सतीश उपाध्याय

    मालवीय नगर से भाजपा प्रत्याशी सतीश उपाध्याय ने कहा, "लोकतंत्र का पर्व है...मुझे जनता से अपार स्नेह और समर्थन मिला है। समर्थन के आधार पर मैं कह सकता हूं कि इस बार मालवीय नगर में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी और कमल खिलेगा। 10 साल में मालवीय नगर के हालात बहुत खराब हो गए हैं और जनता इस बार वोट के जरिए इसका जवाब देगी।"

  • 4 Feb 2025 7:00 PM IST

    लोकसभा से पारित हुआ धन्यवाद प्रस्ताव

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लोकसभा से पारित हो गया है। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही 6 फरवरी, गुरुवार की सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी है।

  • 4 Feb 2025 6:59 PM IST

    ये तो हमारा तीसरा ही टर्म, अनेक वर्षों तक काम करते रहेंगे- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए देश बड़े आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। ये कोई सरकारी सपना नहीं है, हर एक नागरिक का सपना है। दुनिया के कई देशों ने 20-25 साल में ऐसा करके दिखाया है। भारत के साथ तो डेमोग्राफी है। हम क्यों नहीं कर सकते. 2047 तक हम ऐसा करके रहेंगे। अभी हमें और भी बड़े लक्ष्य प्राप्त करने हैं और हम करके रहेंगे। ये तो हमारा तीसरा ही टर्म है। हम देश की आवश्यकता के अनुसार विकसित भारत बनाने के लिए आने वाले अनेक वर्षों तक जुटे रहने वाले हैं। सभी दलों, सभी नेताओं, सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि अपनी-अपनी विचारधारा होगी लेकिन देश से बड़ा कुछ भी नहीं है। देश विकसित होगा, हमारे बाद की जो पीढ़ियां होंगी वो कहेंगी कि 2025 में एक संसद ऐसी थी जहां बैठा हुआ हर सांसद विकसित भारत के लिए काम कर रहा था।

  • 4 Feb 2025 6:46 PM IST

    '2014 से पहले यूरिया मांगने पर लाठी पड़ती थी', खेती बजट का जिक्र कर बोले पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि आज नमो ड्रोन दीदी खेतों में काम करके लाखों रुपये कमाने लगी हैं। मुद्रा योजना भी नारी सशक्तिकरण के लिए अहम भूमिका अदा कर रहा है। महिलाएं उद्योगपति की भूमिका में आई हैं। चार करोड़ परिवारों को जो घर दिए हैं, उसमें से करीब 75 फीसदी घरों का मालिकाना हक महिलाओं को मिला है। विकसित भारत का लक्ष्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किए बिना नहीं पाया जा सकता। हमने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र को छूने का प्रयास किया है। किसान एक मजबूत स्तंभ है। 2014 के बाद खेती के बजट में 10 गुना इजाफा किया गया है। आज जो लोग यहां किसान की बातें करते हैं, 2014 के पहले यूरिया मांगने पर लाठी पड़ती थी। पूरी रात कतारों में खड़ा होना पड़ता था। खाद किसान के नाम पर निकलती थी लेकिन खेत तक नहीं पहुंचती थी। आज किसान को पर्याप्त खाद मिल रही है। कोविड संकट के बाद दुनिया में दाम अनाप-शनाप बढ़ गए। यूरिया का जो बोरा 3000 का पड़ रहा है, सरकार ने झेला और किसान को 300 रुपये में दिया। किसान को ज्यादा लाभ मिले, हम काम कर रहे। किसान को सस्ती खाद मिले, इसके लिए 12 लाख करोड़ खर्च किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि से साढ़े तीन लाख करोड़ किसान के खाते में पहुंचे हैं। बीते दशक में तीन गुना अधिक खरीदी की है, किसान को ऋण में भी तीन गुना वृद्धि की गई है। आपदा में किसान को उसके हाल पर छोड़ दिया जाता था। किसानों को पौने दो लाख करोड़ रुपये मिले हैं, सिंचाई के लिए कदम उठाए गए हैं। संविधान की बात करने वालों को ज्यादा ज्ञान नहीं है। पानी को लेकर बाबा साहब का विजन इतना क्लियर था कि आज भी हम लोगों को प्रेरणा देता है। सौ से अधिक दशकों से लटकी सिंचाई परियोजनाएं पूरा करने का अभियान चलाया।

  • 4 Feb 2025 6:31 PM IST

    'नेहरू के वक्त विदेश नीति के नाम पर खेल हुआ', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर हमला

    पीएम मोदी ने कहा कि संविधान की भावना है कि सबको बेहतर स्वास्थ्य मिले। आज कैंसर डे भी है। कुछ लोग हैं जो गरीब को, बुजुर्ग को आरोग्य की सेवा मिलने में अपने राजनीतिक स्वार्थ के कारण अड़ंगे डाल रहे हैं। आज आयुष्मान से जहां 30 हजार से अधिक अच्छे हॉस्पिटल जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विदेश नीति की चर्चा भी हुई। कुछ लोगों को लगता है कि विदेश नीति की चर्चा नहीं करेंगे तो मैच्योर नहीं लगेंगे। भले ही देश का नुकसान हो जाए। अगर वास्तव में रुचि है तो एक किताब जरूर पढ़ें। इस किताब में जॉन एफ कैनेडी और पंडित नेहरू के बीच हुई बातचीत का विस्तार से जिक्र है। जब देश चुनौतियों से जूझ रहा था तब विदेश नीति के नाम पर क्या खेल हो रहा था, इस किताब के माध्यम से अब सामने आ रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद एक महिला राष्ट्रपति, एक गरीब परिवार की बेटी का सम्मान न कर सके, आपकी मर्जी लेकिन क्या क्या कहकर उनको अपमानित किया जा रहा है। राजनीति, हताशा, निराशा समझ सकता हूं। आज भारत इस प्रकार की विकृत मानसिकता को छोड़ वीमेन लेड डेवलपमेंट के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहा है। आधी आबादी को पूरा अवसर मिले तो भारत दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ सकता है। सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं का सामर्थ्य बढ़ा, हमने इनकी मदद बढ़ा दी है और इसका ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ा है। हमारी तीसरी बार सरकार बने के बाद 50 लाख से ज्यादा लखपति दीदी की जानकारी हम तक पहुंची है। अब तक सवा करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी हैं। हम तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।

  • 4 Feb 2025 6:27 PM IST

    'तुष्टिकरण नहीं संतुष्टिकरण के रास्ते पर चल पड़े हैं...' - पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि संविधान को जेब में लेकर घूमने वाले, आपको पता नहीं है कि आपने मुस्लिम महिलाओं के साथ कितना अन्याय किया है। हमने ट्रिपल तलाक खत्म कर उन्हें समान अधिकार देने का काम किया है, संविधान की भावना का सम्मान किया है। जब जब एनडीए की सरकार रही है, हमने देश को आगे ले जाने का काम किया है। हम जब अलग मंत्रालय बनाते हैं तो पूर्वोत्तर के लिए बनाते हैं। आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय एनडीए ने बनाया। दक्षिण और पूर्वी क्षेत्र के राज्यों में बड़ी आबादी मत्स्य के क्षेत्र में काम करते हैं। हमारी सरकार ने इसके लिए अलग मंत्रालय बनाया। समाज के दबे कुचले वंचित लोगों के अंदर एक सामर्थ्य होता है। हमने स्किल मंत्रालय बनाया। देश में लोकतंत्र का पहला धर्म होता है कि हम सत्ता को सामान्य से सामान्य नागरिक तक अवसर मिले। भारत के कोऑपरेटिव सेक्टर को और समृद्ध बनाने के लिए हमने अलग कोऑपरेटिव मंत्रालय बनाया। विजन क्या होता है, ये यहां पता चलता है। जाति की बात करना कुछ लोगों के लिए फैशन बन गया है। पिछले 30 साल से सदन में आने वाले ओबीसी सांसद दलगत भेदभाव से ऊपर उठकर ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने की मांग कर रहे थे, जिन लोगों को आज जाति की बात में मलाई दिखती है, उनको 30 साल तक इस बात का ध्यान नहीं आया। हमने संवैधानिक दर्जा दिया। हर सेक्टर में एससी-एसटी, ओबीसी को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, उस दिशा में हमने बहुत मजबूती के साथ काम किया है. देशवासियों के सामने सवाल रखना चाहता हूं, जरूर चिंतन करेंगे और चौराहे पर चर्चा करेंगे। कोई बताए कि क्या एक ही समय में संसद में एससी वर्ग के एक ही परिवार के तीन सांसद कभी हुए हैं क्या। दूसरा सवाल पूछता हूं, कोई बताए कि क्या एक ही कालखंड में संसद में एसटी वर्ग के एक ही परिवार के तीन एमपी हुए हैं क्या। कुछ लोगों के वाणी और व्यवहार में कितना फर्क होता है, मेरे सवाल के जवाब में है। रात दिन का अंतर होता है। हम एससी एसटी समाज को कैसे सशक्त कर रहे हैं, समाज में तनाव पैदा किए बिना एकता की भावना को बरकरार रखते हुए वंचितों का कल्याण कैसे किया जाता है, एक उदाहरण देता हूं। 2014 से पहले हमारे देश में मेडिकल कॉलेज की संख्या 387 थी, आज 780 है। मेडिकल कॉलेज बढ़े तो सीटें भी बढ़ीं। 2014 से पहले हमारे देश में एससी छात्रों की एमबीबीएस की सीट 7700 थी। 10 साल काम किया और आज संख्या बढ़कर 70 हजार एससी समाज के डॉक्टर्स की व्यवस्था की है, समाज में तनाव लाए बिना। 2014 के पहले एसटी छात्रों के लिए एमबीबीएस की सीटें 3800 थीं, ये बढ़कर लगभग 900 हो गई है। 2014 के पहले ओबीसी छात्रों के लिए 14 हजार से भी कम सीटें थी, ये 32 हजार के करीब हो गई है। पिछले 10 साल में हर हफ्ते एक नई यूनिवर्सिटी बनी है। हर दिन एक नई आईटीआई बनी है। हर दो दिन में एक नया कॉलेज खुला है। एससी-एसटी, ओबीसी युवाओं के लिए कितना इजाफा हुआ है। हम हर योजना के पीछे शत प्रतिशत लागू करने के लिए लगे हैं कि कोई भी लाभार्थी छूट न जाए। हम चाहते हैं कि जिसका हक है, उसको मिलना चाहिए। एक रुपया और 15 पैसे का खेल नहीं चल सकता। कुछ लोगों ने मॉडल ही ऐसा बनाया कि कुछ को दो और बाकियों को तड़पाओ और तुष्टिकरण, हमने रास्ता चुना है संतुष्टिकरण और उस रास्ते पर हम चले हैं। हर समाज, हर वर्ग के लोगों को जो उसके हक का है, उसको मिलना चाहिए। जब सौ प्रतिशत सैचुरेशन की बात करता हूं तो ये असल में सामाजिक न्याय और संविधान का सम्मान है।

  • 4 Feb 2025 6:02 PM IST

    'ये अर्बन नक्सल की भाषा बोलने वाले...', इंडियन स्टेट वाले बयान पर पीएम मोदी का तीखा हमला

    पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में कुछ परिवार ऐसे हैं जिन्होंने परिवार के म्यूजियम बना रखे थे। हमने पीएम म्यूजियम बनाया है। हम संविधान को सर्वोपरि रखते हैं, जहर की राजनीति नहीं करते हैं। हम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाते हैं। ये देश के लिए दुर्भाग की बात है कि कुछ लोग अर्बन नक्सल की भाषा बोलते हैं। इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई की घोषणा करने वाले न संविधान की भावना को समझ सकते हैं न देश की एकता को समझ सकते हैं। सात दशक तक जम्मू कश्मीर और लद्दाख को संविधान के अधिकारों से वंचित रखा गया। ये संविधान और जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ भी अन्याय था. हमने आर्टिकल370 की दीवार गिरा दी। अब वहां के लोगों को वे अधिकार मिल रहे हैं जो देशवासियों को अधिकार हैं।

Created On :   4 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story