मुंबई में भीषण हादसा, पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के लोअर परेल इलाके के एक पब में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। इस भयानक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है। हालांकि माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से ही लगी होगी। पब के मालिक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304) के तहत FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 5 BMC अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।
खुशी बदली मातम में
मुंबई में हुए इस हादसे में 28 साल की खुशबू मेहता की भी जान चली गई। खुशबू अपने दोस्तों को साथ यहां जन्मदिन का जश्न मनाने आई थी। लेकिन ये खुशी मातम में बदल गई। खुशबू के दादा बाबूलाल मेहता ने बताया कि यहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। बताया जा रहा है कि खुशबू की हाल ही में शादी हुई थी और शादी के बाद उनका यह पहला जन्मदिन था। खुशबु उसकी दोस्त किंजल मेहता के साथ पार्टी मनाने आई थी। इस हादसे में किंजल की भी मौत हो गई।
PM और प्रेसिडेंट का ट्वीट
हादसे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने दुख जताया है। राष्ट्रपति भवन से ट्वीट कर इस हादसे पर दुख जताते कहा गया है कि मुंबई में आग की तकलीफ़ देह ख़बर है। पीड़ित परिवारों के साथ मेरी सांत्वना है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना है। दमकल कर्मियों और राहत अभियान में लगे लोगों के साहसी प्रयासों की सराहना करता हूं।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के दफ़्तर से ट्वीट कर कहा गया है कि मुंबई में आग की ख़बर से आहत हूं। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदना है। घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
Anguished by the fire in Mumbai. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. I pray that those injured recover quickly: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) December 29, 2017
#kamalamillsfire what lesson we learn from this or any past incidents... It"s nothing. Not the authorities, nor the owners of restaurants or premises. Fire safety is least in out list. God bless us. @TV9Marathi @RidlrMUM pic.twitter.com/CMhx8AOppZ
— Sameer Sawant (@imsameersawant) December 29, 2017
राहुल गांधी का ट्वीट
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मुंबई की इस घटना पर ट्वीट कर इसे दुखद बताया है। राहुल गांधी ने मराठी में किए गए इस ट्वीट में कहा है कि ये घटना बेहद दुखद है। दुख ही इस घड़ी में मैं परिजनों के साथ हूं। वहीं राहुल ने कहा कि इस
टॉप फ्लोर पर लगी आग
कमला मिल कंपाउंड के लंडन टैक्सी बार में रात करीब 12.30 बजे ये आग लगी। आग लंडन टैक्सी बार के टॉप फ्लोर पर लगी थी। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को भागने का भी मौका नहीं मिला। कई लोग अंदर फंसे हुए थे। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के बाद आधा दर्जन से ज्यादा दमकलें मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने स्पेशल लेडर की मदद से ऊपरी माले पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार, मोजोस लॉउंज में "ऑल वुमन लास्ट नाइट" थीम पर पार्टी थी। जिस कारण पब में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। कई महिलाओं ने आग से बचने के लिए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया लेकिन घुटन के चलते उनकी जान चली गई।
लकड़ियों से भड़की आग
बताया जा रहा है कि पब के टेरस पर हाल ही में रूफ का काम किया गया था और यहां पर बड़ी संख्या में लकड़ियां रखी हुई थी। आग लगने के बाद इन लकड़ियों ने आग में घी का काम किया और आग इस वजह से तेजी से फैली। लकड़ियों के कारण आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मरने वालों में प्रीति(36), तेजल(36), प्राची खेतानी(30), प्रमिला, किंजल शाहा(21), कविता(36),पारूल(30), मनीषा(30), यशा(27), शेफाली दोशी(50), खुशबू, सरबजीत(49), विश्वा (23), धैर्या(26) के नाम बताए जा रहे हैं।
धमाके के बाद मची चीख-पुकार
इस हादसे में 11 युवतियों की और 3 युवकों के मौत की खबर है। दम घुटने से ये मौत हुई है। चश्मदीद के मुताबिक आग लगने से पहले धमाका भी हुआ था, जिसके बाद चीख पुकार मच गई। धीरे धीरे आग बाहर तक फैल गई और लोगों को बाहर निकलने के मौका भी नहीं मिला।
#kamalamillsfire
— Sameer Sawant (@imsameersawant) December 28, 2017
Casulties details recd frm Dr Sandip, AMO KEM hospital at 0326 hrs :
CRITICAL : 7) Divya – 24 yrs 8) Neha- 28 yrs 9) Neh – 20 yrs 10) Shankra 11) Jeet- 21 yrs 12) Yash – 22 yrs 12) @TV9Marathi @RidlrMUM pic.twitter.com/vZmbLwEzHM
अफसर पहुंचे घटना स्थल
इस घटना की जानकारी मिलते ही बीएमसी के आयुक्त अजय मेहता और मनपा के अतिरिक्त आयुक्त आई.ए. कुंदन भी घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। मीडिया के सवालों से वो बचते नज़र आये, क्योंकि बताया जा रहा है कि जिस पब में आग लगी वो अवैध तरीके से बनाया गया है प्रशासन की ओर से साफ किया गया है कि इस पूरे मामले की जांच की जाएगी।
#kamalamillsfire #KamalaMills#mumbai
— Sameer Sawant (@imsameersawant) December 28, 2017
15 deaths till now,
12 injured
12 female and 3 male bodies at KEM
Yashwant Jadhav, leader of the house BMC
But what earlier Dr Avinash Supe, Dean, KEM hospital told, listen this...@TV9Marathi @RidlrMUM pic.twitter.com/ntOCY9uvEs
इनका कहना
KEM अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी CMO डॉक्टर निखिल ने बताया कि अस्पताल में एक दर्जन से ज्यादा लोगों को भर्ती कराया गया है जो आग से झुलस गए हैं।
Created On :   29 Dec 2017 7:53 AM IST