हिमाचल प्रदेश: मस्जिद को लेकर शिमला में मचा बवाल, हिंदु संगठन के लोगों ने किया प्रदर्शन, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दागे तीखे सवाल

मस्जिद को लेकर शिमला में मचा बवाल, हिंदु संगठन के लोगों ने किया प्रदर्शन, मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने दागे तीखे सवाल
  • मस्जिद को लेकर शिमला में मचा बवाल
  • कमल गौतम ने भू माफिया से की वक्फ बोर्ड की तुलना
  • मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सीएम से की मामले की जांच की मांग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली इलाके में गुरुवार को बड़ी तादाद में हिंदू संगठन के लोगों ने एकजुट होकर संजौली में बनी मस्जिद और बाहरी राज्यों से आए लोगों के वेरिफिकेशन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। शिमला पुलिस की ओर से परमिशन न होने की वजह से लोग संजौली चौक पर प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में सारे प्रदर्शनकारी मस्जिद के पास जाकर अपना विरोध प्रदर्शन करना चाहते थे लेकिन बाद में पुलिस ने उन लोगों को ढली टनल की ओर भेज दिया और वहीं उन्होंने प्रदर्शन किया। इन मामलों पर हिमाचल विधानसभा में भी चर्चा हुई थी। चर्चा के दौरान हिमाचल के कैबिनेट मंत्री ने तीखे अंदाज में सवाल दागे। इसी के साथ हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रांत अध्यक्ष कमल गौतम ने वक्फ बोर्ड की तुलना भू-माफिया से की।

वक्फ बोर्ड कोई बोर्ड नहीं, बल्कि है भू माफिया- कमल गौतम

हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रांत अध्यक्ष कमल गौतम ने कहा, " बड़ी तादाद में यहां हिंदू समाज के लोग एकजुट हुए हैं। यहां पर चार मंजिला अवैध मस्जिद खड़ी कर दी गई और प्रशासन सब कुछ देखता रहा। बड़ी संख्या में बाहरी राज्य से लोग बिना वेरिफिकेशन के आ रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "आज हिमाचल प्रदेश अपराधियों की शरण स्थली बन गई है। जिस जगह पर मस्जिद बनी है, वह हिमाचल प्रदेश सरकार की भूमि है। ऐसा खुद सरकार भी मान रही है।" उन्होंन वक्फ बोर्ड की तुलना भू माफिया से करते हुए कहा, "वक्फ बोर्ड कोई बोर्ड नहीं है, बल्कि यह भू माफिया है। हिमाचल प्रदेश की पवित्र भूमि खतरे में है। इसी को बचाने के लिए हिंदू समाज के लोग यहां एकत्रित हुए हैं।"

मैं खुद एक-दो लोगों को जानता हूं, जो बांग्लादेश से आए हैं- मंत्री अनिरुद्ध सिंह

हिमाचल विधानसभा में बुधवार इस विषय पर चर्चा की गई। नियम-62 के तहत की गई चर्चा के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सूक्खू की सरकार के ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का बड़ा तीखा अंदाज देखने को मिला। सदन में उन्होंने कहा कि हिमाचल में ऐसी कोई घटना पहले नहीं हुई थी लेकिन अब हिमाचल में ऐसा क्यों हो रहा है। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने एक सवाल दागते हुए कहा कि क्या ये रोहिंग्या मुसलमान तो नहीं? इसी बीच उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा, "मैं खुद एक-दो लोगों को जानता हूं, जो बांग्लादेश से आए हैं। उन लोगों की वेरिफिकेशन होनी चाहिए।"

हिमाचल के संजौली में बने मस्जिद को लेकर कहा, "अब तक कुल 6 हजार 357 वर्ग फुट अवैध निर्माण हो चुका है। इससे भी बड़ी चिंता की बात है यह है कि जो व्यक्ति केस की सुनवाई में आ रहा था, उसके बारे में निगम को जानकारी साल 2023 में जानकारी होती है कि उसका केस से कोई लेना-देना ही नहीं है।"

अब जाकर इस केस को वक्फ बोर्ड को ट्रांस्फर कर दिया गया है। साथ ही निगम को यह भी जानकारी मिली है की यह जमीन सरकार की है। ऐसे में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सीएम सुखविंदर सिंह सूक्खू से उस जमीन से कब्जा हटाने और इसकी जांच की मांग की है।

Created On :   5 Sept 2024 2:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story