मौसम से हाल-बेहाल: उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, उफान मार रही नदियां, लैंडस्लाइड का भारी खतरा, बद्रीनाथ, केदारनाथ जाने वाले सावधान हो जाएं

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी, उफान मार रही नदियां, लैंडस्लाइड का भारी खतरा, बद्रीनाथ, केदारनाथ जाने वाले सावधान हो जाएं
  • उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी
  • लोगों से अपील कर रहे हैं मौसम विभाग के निदेशक
  • भारी बारिश के चलते लोगों के बुरे हाल

डिजिटल डेस्क, देहरादून। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। भारी बारिश के चलते बीते 24 घंटों में ही 60 से ज्यादा रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं कई सड़के जलमग्न हो गई हैं। साथ ही पहाड़ी इलाका होने के कारण कई स्थानों पर लैंडस्लाइड जैसी परेशानियों का खतरा भी बढ़ गया है। जिसके चलते लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही बद्रीनाथ जाने वाले नैशनल हाईवे सहित प्रमुख रोड भी बंद हो गई हैं।

मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार भारी बारिश में जनता को सतर्क रहना चाहिए। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही लोगों से अपना ख्याल रखने की अपील की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इस समय नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की कोशिश करें। अगर बहुत जरूरी हो तभी ही यात्रा पर निकलें। नहीं तो सुरक्षित स्थान पर रहिए, जिससे किसी भी तरह की मुश्किल का सामना ना करना पड़े।

लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ा

बीते कई दिनों से प्रदेश में भारी बारिश की वजह से नदी-नालों के साथ-साथ लैंडस्लाइड का खतरा बहुत बढ़ गया है। ऐसे में घर पर रहने की सलाह दी जा रही है। गढ़वाल के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड में राज्य आपात अभियान केंद्र ने बताया कि लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है। जिसके चलते 88 ग्रामीण सड़कें, दो सीमा सड़कें, एक राज्य राजमार्ग और बदरीनाथ मंदिर की ओर जाने वाला नैशनल हाईवे भी ब्लॉक हो गया है।

भारी बारिश के चलते लोगों के बुरे हाल

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते बुरे हाल हैं। इसमें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश भी शामिल हैं। उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों हुई बारिश से दो लोगों की मौत भी हो गई। यहां के स्कूलों की भी छुट्टी चल रही है। सबसे अनुरोध किया गया है कि कोई भी बिना जरूरी काम के घर से बाहर ना निकले।

Created On :   6 July 2024 9:03 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story