हरियाणा विधानसभा चुनाव: महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, गरीबों को 100 गज प्लॉट, कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र

महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये, गरीबों को 100 गज प्लॉट, कांग्रेस ने जारी किया गारंटी पत्र
  • हरियाणा के लोगों को 25 लाख तक फ्री इलाज की गारंटी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होने हैं। सभी पार्टियों जोरो-शोरो से तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच कांग्रेस ने हरियाणा के लिए अपना मेनिफेस्टो रिलीज किया है जिसमें तमाम तरह के वादे हैं। घोषणा पत्र में शिक्षा, एंप्लॉयमेंट और आवास जैसी गारंटी शामिल है। कांग्रेस का वादा है कि वह हरियाणा के लोगों को 25 लाख तक का मुफ्त इलाज देंगे। मेनिफेस्टो में महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपये देने का वादा किया है। आपको बता दें कि, मेनिफेस्टो जारी करने के दौरान हरियाणा कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्ष पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल हैं।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान, कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक गीता भुक्कल और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस मेनिफेस्टो का एलान किया है।

यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री आवास में हुई राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 27वीं बैठक, सीएम मोहन यादव बोले - 'रातापानी अभयारण्य के विकास कार्यों को प्राथमिकता से करें पूरा'

पार्टी का घोषणा पत्र

कांग्रेस ने अपने गारंटी पत्र में हरियाणा के गरीबों से वादा किया है कि उनके जीनते के बाद पार्टी गरीबों को 100 गज का प्लॉट देगी।

पार्टी ने युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी है।

हरियाणा के लोगों को 25 लाख तक का फ्री इलाज मिलेगा।

कांग्रेस का दावा है कि वह अल्पसंख्यक आयोग (माइनॉरिटी कमीशन) का गठन करेंगे।

युवाओं के पलायन को रोकने के लिए एक विभाग का गठन करने का वादा।

हरियाणा की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें हर महीने 2,000 रुपये देने का वादा किया है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र में सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लेने की गारंटी दी गई है।

पार्टी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी दी है। साथ ही, किसान आयोग का गठन करने का भी वादा किया है।

यह भी पढ़े -मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व पर्यटन दिवस पर दी शुभकामनाएं, बोले - 'पर्यटन के क्षेत्र में विश्व के मानचित्र पर होगी मध्यप्रदेश की अलग पहचान'

वादों को पूरा करने का प्रयास

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए कार्यक्रम के दौरान कहा- हमने अभी घोषणापत्र जारी किया है और हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस सरकार बनाएगी। इस घोषणापत्र को नियमित रूप से देखा जाएगा और सभी वादों को पूरा करने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी।

कब है हरियाणा में विधानसभा चुनाव?

मालूम हो कि, हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबर को होना है। नामांकन की लास्ट डेट 12 सितंबर थी और नामांकन पात्रों की जांच 13 सितंबर को होनी थी। नाम वापस लेने की लास्ट डेट 16 सितंबर है। मतपत्रों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। जिसमें से 73 सामान्य और 17 एससी की सीटें हैं। बता दें कि, इस बार के चुनाव में 10,321 शतायु मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। हरियाणा विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Created On :   28 Sept 2024 10:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story