Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 27 Dec 2024 7:04 PM IST
मनमोहन सिंह ने दिल और दिमाग से देश की सेवा की - सोनिया गांधी
शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित हुई इस मीटिंग में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, 'डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से हमने एक ऐसा नेता खो दिया है जो ज्ञान, बड़प्पन और विनम्रता का प्रतीक था, जिसने पूरे दिल और दिमाग से हमारे देश की सेवा की। कांग्रेस पार्टी के लिए एक चमकदार और प्रिय मार्गदर्शक, उनकी करुणा और दूरदर्शिता ने लाखों भारतीयों के जीवन को बदल दिया और सशक्त बनाया।'
- 27 Dec 2024 6:48 PM IST
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बोली सोनिया गांधी
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से राजनीति में शोक की लहर है। इस बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, मनमोहन सिंह का निधन मेरा व्यक्तिगत नुकसान'
- 27 Dec 2024 6:35 PM IST
भारी बारिश के कारण बठिंडा के एक नाले में गिरी बस, 8 लोगों की मौत, कई घायल
पंजाब में भारी बारिश के चलते बठिंडा के एक नाले में बस गिर गई थी। जिसमें सवार हुए लोगों में से 8 की हुई मौत, कई और घायल।
- 27 Dec 2024 6:33 PM IST
Satna News: कफ सिरप की तस्करी में वांटेड 5 हजार का इनामी गिरफ्तार
नशीले सिरप की तस्करी में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी को अंतत: कोलगवां पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने बताया कि 23 सितंबर 2024 को मुखबिर की सूचना पर बदखर बाइपास में दबिश दी गई, तो बाइक पर दो लोग संदिग्ध हालत में दिखे, मगर घेराबंदी के बीच अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों लोग भाग निकले।
- 27 Dec 2024 6:14 PM IST
दिल्ली में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक जारी
राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक चल रही है। इस बैठक को पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाया गया है।
- 27 Dec 2024 6:05 PM IST
दिल्ली में 29 सिंतबर को पीएम मोदी करेंगे रैली
दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इस बीच 29 दिसंबर को जापानी पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़ी रैली करेंगे।
- 27 Dec 2024 5:43 PM IST
Satna News: यूपी से छग जा रहे कार सवार की सड़क दुघर्टना में मौत
उचेहरा थाना अंतर्गत अकहा के पास सडक़ हादसे में कार सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मनोज कुमार गुप्ता पुत्र जयपाल शिवहरे 44 वर्ष, निवासी बांका-भरहू सुमेरपुर, जिला हमीरपुर (यूपी) लगभग 6 महीने के मेडिकल अवकाश के बाद कार में सवार होकर ड्यूटी के लिए बिलासपुर (छत्तीसगढ़) जा रहे थे।
- 27 Dec 2024 5:29 PM IST
संभल के जामा मस्जिद के पास चल रहा काम, आरएएफ जवान हुए तैनत
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के पास खाली मैदान में पुलिस चौकी बनाने का काम चल रहा है। आरएएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है।
- 27 Dec 2024 5:13 PM IST
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने जताया शोक
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "देश के अर्थनीति को आगे बढ़ाने का काम डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में हुआ। उनका योगदान भारत के लिए बहुत बड़ा रहा है। वह 92 साल तक हमारे बीच में रहे, वह बहुत दिलदार इंसान थे मेरा उनके साथ बहुत नजदीक का संबंध था। उनका काम करने का तरीका बहुत अच्छा था। 10 साल तक उन्हें प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। वह हमारे बीच आज नहीं रहे जिससे आज देश को बहुत बड़ा दुख हुआ है मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
- 27 Dec 2024 4:42 PM IST
उत्तराखंड के औली-जोशीमठ मार्ग पर बर्फबारी से लगा भीषण जाम
देश के पहाड़ी क्षेत्रों में भीषण बर्फबारी हो रही है। इस सिलसिले में उत्तराखंड के औली-जोशीमठ में बर्फबारी से भीषण जाम लग गया है।
Created On :   27 Dec 2024 8:00 AM IST