महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की

कांग्रेस ने 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की
  • समाजवादी पार्टी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा
  • CPM, CPI महाविकास अघाड़ी का हिस्सा
  • सभी दलों को मिलेगा प्रतिनिधित्व

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।




आपको बता दें कांग्रेस ने गुरुवार 24 अक्टूबर को 48 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की है। कांग्रेस ने पहली सूची में 25 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया है। पहली और दूसरी सूची के साथ कांग्रेस के कुल 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान हो चुका है। कांग्रेस ने सीईसी की बैठक के बाद दूसरी लिस्ट जारी की है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस चुनाव प्रभारी ने पहले से कर दी थी।

इससे पहले कांग्रेस के चुनाव प्रभारी रमेश चेन्निथला ने मीडिया को बताते हुए कहा है कि महाराष्ट्र की दूसरी सूची का ऐलान आधे घंटे के भीतर हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा आज सीईसी की बैठक है। आज हम अपनी सभी सीटों को अंतिम रूप देंगे और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। उत्तर प्रदेश में भी किसी का सम्मान नहीं किया गया लेकिन हमने समाजवादी पार्टी का समर्थन किया और कोई सीट नहीं ली। लेकिन हम निश्चित रूप से उन्हें कुछ सीटें दे रहे हैं निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा है। CPM, CPI महाविकास अघाड़ी का हिस्सा हैं, हम सभी दलों को प्रतिनिधित्व दे रहे हैं लेकिन सीटें सीमित हैं।

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने कहा यह सब गलत खबरें हैं, राहुल जी बिल्कुल भी नाराज़ नहीं हैं। वे पूरी मीटिंग में मौजूद थे, वे आज भी मीटिंग में मौजूद रहेंगे। हम जीतने की क्षमता के आधार पर निर्णय ले रहे हैं। हम समाज के सभी वर्गों को शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं, हमारी सूची में पूरा सांप्रदायिक संतुलन होगा।

Created On :   26 Oct 2024 5:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story