Eid-ul-Fitr: सेवइयां खाने के लिए हो जाएं तैयार, जानें अलग-अलग देशों में कब मनाई जा रही ईद?

- अमीरात और सऊदी अरब में आज मनाई जा रही ईद
- इंडोनेशिया
- जापान
- मलेशिया
- थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने भी बुधवार को ईद होने की घोषणा
- इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से मनाई जा रही ईद
- ज्यादातर देशों में ईद के त्योहार में 24 घंटे से ज्यादा अंतर नहीं होता
- देखा गया शव्वाल का चांद
- भारत और पाकिस्तान में बुधवार को मनाई जा सकती है ईद
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ईद की मीठी मीठी सेवइयां खाने को तैयार हो जाएं जनाब ! क्योंकि मुस्लिम समुदाय का सबसे पवित्र महीना रमजान खत्म होने को है। हो सकता है आज रोजे का आखिरी दिन हो तो कल यानी गुरुवार को ईद-उल-फितर की नमाज हो। शव्वाल का चांद दिखने के बाद ही मीठी ईद का यह त्योहार शुरु हो जाता है। ईद पर लोग सुबह चैन और अमन की नमाज पढ़कर एक दूसरे को बधाई देते हैं। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शव्वाल दसवां महीना होता है, जिसमें ईद मनाई जाती है और नौवा महीना, जिसमें रोजे रखें जाते हैं। इस वजह से नौवां महीना खत्म होने के बाद जो ईद का चांद दिखाई देता है, उसे शव्वाल का चांद कहते हैं।
एक तरफ यहां इस्लामिक देश में गुरुवार को ईद मनाई जाएंगी। वहीं अमीरात में आज ईद मनाई जा रही है, क्योंकि उनके इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार शव्वाल का महीना मंगलवार से शुरु हो गया है। अमीरात की मून राइजिंग कमेटी ने खुद इस बात की घोषणा की है, जिसके चलते आज अमीरात में ईद मनाई जा रही है। अमीरात के साथ सऊदी में भी आज के दिन ईद मनाई जा रही है, क्योंकि वहां भी चांद निकलने की घोषणा कर दी गई है। हालांकि सऊदी अरब में सुप्रीम कोर्ट ने यह घोषणा की है कि जिसने भी चांद देखा हो वह कोर्ट में आकर इसकी गवाही दे।
बता दें इन देशों में आज ईद मनाने का एक कारण यह भी है कि वहां रमजान का महीना 5 मई से शुरु हुआ था और इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार यह 29 या 30 दिन का होता है। मुस्लिमों के इस विशेष कैलेंडर को लुनार यानी चंद्र कैलेंडर कहा जाता है। इसी वजह से बहुत से मुस्लिम देशों में आज ईद मनाई जा रही है।
वहीं भारत की बात की जाए तो भारत में 5 जून को ईद मनाई जा सकती है। भारत के साथ पाकिस्तान में भी 5 जून को ही ईद मनाई जाएगी। इसके अलावा इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने भी बुधवार को ईद होने की घोषणा की है।
खास बात यह है कि दुनिया भर में ईद की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन सभी जगह ईद चांद देखकर ही मनाई जाती है। बिना चांद देखे ईद का त्योहार अधूरा सा होता है। दुनिया भर के देशों में मौसम के हिसाब से चांद की दशा अलग होती है। इस वजह से हर देश में चांद के दिखाई देने का समय अलग होता है, लेकिन सभी जगह ईद साथ में ही मनाई जाती है। ज्यादातर देशों में ईद के त्योहार में 24 घंटे से ज्यादा अंतर नहीं होता। बता दें इस विशेष त्योहार के लिए कई कमेटियों का गठन किया जाता है, जो चांद देखने के लिए जिम्मेदार होती हैं।
Created On :   4 Jun 2019 1:56 PM IST