ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ब्लास्ट: जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, बिल्डिंग ढही, हादसे में 14 घायल, तीन लोगों की हुई मौत, 11 लोग घायल

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, बिल्डिंग ढही, हादसे में 14 घायल, तीन लोगों की हुई मौत, 11 लोग घायल
  • जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका
  • ढह गई बिल्डिंग
  • कर्मचारियों के दबे होने की आशंका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में मंगलवार को जोरदार धमाका हुआ है। जिसमें 14 कर्मचारी घायल हुए हैं जिसमें से कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और तीन की मौत हो गई है। जिनकी मौत हुई है उनमें चंदन, श्याम ठाकुर, रणधीर शामिल हैं। बम विस्फोट होने के बाद एक कर्मचारी गायब हो गया था जिसका शव मिल गया है। ये घटना फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन के बिल्डिंग नं 200 में हुई है। ये घटना तब घटी जब बम का बॉयल्ड आउट प्रोसेस किया जा रहा था। उस समय ही इस एरियल बम में अचानक से विस्फोट हो गया। धमाका इतना ज्यादा तेज था कि पूरी की पूरी बिल्डिंग ही ढह गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम अब भी लोगों को मलबे से ढूंढने में लगी हुई है।

Live Updates

  • 22 Oct 2024 8:58 AM GMT

    घायलों का इलाज चल रहा है जिसमें से कुछ लोग खतरे से बाहर हैं। 

  • 22 Oct 2024 8:58 AM GMT

    रशियन मिसाइल पिचौरा बम की फिलिंग करते हुआ था ये बड़ा हादसा। 

  • 22 Oct 2024 7:54 AM GMT

    कई लोगों को ढूंढना अब भी जारी है। 

  • 22 Oct 2024 7:53 AM GMT

    ब्लास्ट में हुआ था एक कर्मचारी गायब, जिसका शव मिल गया है। 

  • 22 Oct 2024 7:52 AM GMT

    गंभीरों का महाकौशल हॉस्पिटल में चल रहा इलाज। 

  • 22 Oct 2024 7:50 AM GMT

    बॉयल्ड आउट के दौरान हुआ है ब्लास्ट। 

  • 22 Oct 2024 7:47 AM GMT

    मौत का बढ़ा आंकड़ा एक से बढ़कर तीन लोगों की हुई मौत साथ ही एक आदमी मिस। 

  • 22 Oct 2024 7:46 AM GMT

    14 लोग घायल जिसमें से 1 की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल।



  • 22 Oct 2024 7:37 AM GMT

    फैक्ट्री प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत जांच शुरू कर दी है। 

  • 22 Oct 2024 7:37 AM GMT

    ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के f-6 सेक्शन के बिल्डिंग नं 200 में बम को बॉयल्ड आउट करने में हुआ विस्फोट।

Created On :   22 Oct 2024 7:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story