- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- नयागांव में युवक की हत्या,...
नयागांव में युवक की हत्या, उमरियापान में रेत भरे डंपर ने राहगीर को कुचला

डिजिटल डेस्क कटनी जिले में शुक्रवार को दो युवक असमय ही दुनिया को अलविदा कह दिए। शहर के अंदर एनकेजे थाना क्षेत्र के नयागांव में युवक को बेरहमी से आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। विवाद की कारण पैसे का लेनदेन रहा। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों की पहचान की है। उमरियापान के खम्हरिया गांव में सडक़ किनारे बाइक खड़ी कर दो दोस्त आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी समय डंपर ने दोनों युवकों को चपेट में लिया। जिससे घटना स्थल पर ही एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
वाहन की टक्कर से मौत
बेलगाम भागते रेत से भरे हाइवा ने सडक़ किनारे खड़े बाइक सवारों को टक्कर मारी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे ढीमरखेड़ा से विलायतकला रोड पर ग्राम खम्हरिया के मुख्य मार्ग पर हुआ। हादसे की खबर मिलते ही ढीमरखेड़ा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची। पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिए उमरियापान अस्पताल भेजा। ग्राम सिंघनपुरी निवासी सपन कजूर उम्र 27 वर्ष और राघवेंद्र सिंह परमार उम्र 28 वर्ष कटनी निवासी ग्राम खम्हरिया के मुख्य सडक पर किनारे बाइक में खड़े थे। इसी दौरान रेत से भरे हाइवा क्रमांक एमपी 21 एच 1343 ने युवकों चपेट में ले लिया। सिंघनपुरी निवासी सपन कजूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी राघवेंद्र सिंह परमार
Created On :   5 Feb 2022 5:18 PM IST