- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- माजलगांव
- /
- कर्ज में डूबे युवा किसान ने पेड़ पर...
कर्ज में डूबे युवा किसान ने पेड़ पर फांसी लगा कर ली आत्महत्या, हादसे में बाइक सवार की मौत

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। कर्ज में डूबे 32 वर्षीय युवा किसान ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक किसान अरूण व्यंकटी पन्हाले नागडगांव के रहने वाले थे। बुधवार को अपने खेत में काम कर देर रात जब वापस नहीं लौटे, तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने बुधवार देर रात 12 बजे के करीब खेत में जाकर देखा, तो पेड़ पर लटका हुआ शव दिखाई दिया। परिजन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। परिजन पुलिस को बताया कि बैक के कर्ज के चलते कुछ दिनो से वो काफी परेशान था। किसी से बात भी नही कर रहे थे। गुरूवार के दिन सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजन के हावाले किया। ग्रामीण पुलिस थाने में मृत्यु की आकस्मिक मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच पुलिसकर्मी अतिष कुमार देशमुख कर रहे हैं।

होटल संचालक ने की थी आत्महत्या
इसके पहले माजलगांव में एक होटल संचालक ने आत्महत्या की थी। दो माहीने से उसका होटल बंद था। डिप्रेशन में आकर होटल के अंदर ही उसने फांसी लगी ली थी। सोमवार को सुबह 10 बजे सुरेश तुकाराम सुपेकर (53) ने मौत को गले लगा लिया था। वो होटल चला परिवार का पेट पाल रह था।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
उधर तालखेड़ गांव से 42 वर्षीय युवक बाइक सवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। ग्रामीण पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक राजेभाऊ गोवर्धन पवार 8 जून की देर रात 11 बजे के करीब जा रहा था, तभी सावरगांव की ओर से आनेवाले अज्ञात वाहन ने जोर से टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजन के हावाले किया गया है।
Created On :   10 Jun 2021 7:49 PM IST