- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- पहले की तरह 5 दिन ही होगा काम
पहले की तरह 5 दिन ही होगा काम

By - Bhaskar Hindi |11 Jun 2022 12:00 PM IST
कटनी पहले की तरह 5 दिन ही होगा काम
डिजिटल डेस्क, कटनी। शासकीय दफ्तरों में पहले की तरह 5 दिन ही लोगों का कामकाज हो सकेगा। इस संबंध में राज्य शासन ने पूर्व के आदेश को 31 दिसम्बर तक बढ़ा दिया है। जिसके अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक कार्यालय खुले रहेंगे। वहीं शनिवार और रविवार को सभी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। हालांकि चुनाव को देखते हुए वर्तमान समय में शासकीय अवकाश में भी कार्यालय खोले जाने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं। जिसका पालन भी जिले के कार्यालयों में किया जा रहा है।
Created On :   11 Jun 2022 5:29 PM IST
Tags
Next Story