- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- माताजी के पाण्डालों में मतदान के...
माताजी के पाण्डालों में मतदान के लिए मतदाताओं किया जा रहा है जागरूक

By - Bhaskar Hindi |21 Oct 2020 9:56 AM IST
माताजी के पाण्डालों में मतदान के लिए मतदाताओं किया जा रहा है जागरूक
डिजिटल डेस्क, देवास। हाटपीपल्या विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 में शतप्रतिशत मतदान के लिए कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। इसी कड़ी में नवरात्रि पर्व के दौरान बनाए गए माताजी के पाण्डालों में भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है तथा मतदाताओं को जागरूक कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मतदाताओं से आग्रह किया जा रहा है कि वे आगामी 03 नवंबर 2020 को मतदान अवश्य करे।
Created On :   21 Oct 2020 3:01 PM IST
Next Story