- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- Telhara
- /
- बंदरों के आतंक से ग्रामीणों की बढ़ी...
बंदरों के आतंक से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, फिर एक बच्चा हमले में हुआ घायल

डिजिटल डेस्क, हिवरखेड़ | तेल्हारा तहसील के हिवरखेड़ में कई दिनों से बंदरों का आंतक चल रहा है। हाल ही में बंदर के हमले से एक बच्चा घायल हो गया है। कुछ दिन पहले एक छात्रा पर बंदर ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। अब फिर एक बार इसी तरह की घटना होने से गांव के लोगों में बंदरों का ड़र बस गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिवरखेड़ के वार्ड क्रमांक 2 में एक आठ वर्षीय बालक पर बंदर ने हमला कर उसे घायल कर दिया। बालक को पहले हिवरखेड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कर बाद में सर्वोपचार अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ माह पहले इसी तरह से एक महिला बंदर के हमले में घायल हो गई थी। जिस पर नागपुर में इलाज किया गया है। बाद में एक छात्रा पर बंदर ने हमला किया था। उसके बाद और एक बालक पर हमला करने से गांव में बंदरों के ड़र से ग्रामीणों में चिंता व्यक्त हो रही है। वनविभाग बंदरों का बंदोबस्त करे, ऐसी मांग हो रही है।
Created On :   30 Dec 2022 5:54 PM IST