- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida
- /
- राजनीति: बसें लेकर नोएडा पहुंचे...
राजनीति: बसें लेकर नोएडा पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर, लॉकडाउन तोड़ने का लगा आरोप

डिजिटल डेस्क, नोएडा। उत्तरप्रदेश सरकार और कांग्रेस के बीच बसों को लेकर विवाद बढ़ते ही जा रहा है। नोएडा में कांग्रेस नेता पंकज मालिक समेत 15 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर लॉकडाउन नियम तोड़ने का आरोप लगा है। बता दें कल कांग्रेसियों ने नोएडा में श्रमिकों के लिए 100 बसों का इंतजाम किया था। जिसे पुलिस ने रोक दिया था। पुलिस का कहना था कि हम बसों की जांच कर रहे हैं। दो बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट खत्म हो गया था। दोनों को सीज किया गया है। बाकी बसों की भी जांच की जा रही है।
देर रात बसों के पास जमा रहे
नोएडा पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक सहित अन्य नेताओं पर केस दर्ज किया है। सेक्टर 39 के पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस नेताओं पर आरोप है कि देर रात बसों के पास ही जमा रहे और लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन किया।
प्रियंका गांधी के सचिव के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज
वहीं लखनऊ पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया है। संदीप सिंह को प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्यस्थल तक ले जाने के लिए कांग्रेस द्वारा प्रबंधित बसों के बारे में गलत विवरण पेश किए जाने के चलते हिरासत में लिया गया है।
Created On :   20 May 2020 1:05 PM IST