- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- माजलगांव
- /
- अनोखा प्रदर्शन : अपनी मांगों के...
अनोखा प्रदर्शन : अपनी मांगों के लेकर दिव्यांगों ने निकाला ढोल बजाओ मोर्चा

डिजिटल डेस्क, माजलगांव। कई सालों से दिव्यांगों को निधि वितरित नहीं की गई, जिससे नाराज दिव्यांगों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दिव्यांगों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। 5 प्रतिशित निधि का वितरण नहीं होने से नाराज प्रहार जनशक्ति पक्ष ने दिव्यांगों की आवाज उठाई। जिसके तहत सोमवार को पंचायत समिति कार्यालय पर ढोल बजाओ मोर्चा निकाला गया। इसमें शामिल दिव्यागों ने खासा आक्रोश जताया।
दिव्यागों की सहायता के लिए पंचायत समिति हर साल निधि जुटाती है, लेकिन तहसील की विभिन्न ग्रामपंचायतों ने पिछले कुछ सालों से दिव्यागों को निधि नहीं बांटी। इससे पहले भी प्रहार जनशक्ति पक्ष ने प्रशासन को ज्ञापन दिया था, साथ ही तुरंत निधि दिव्यागों को वितरण करने की मांग की थी, लेकिन जब इसका कोई असर नहीं हुआ। तो ऊपर तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए ढोल बजाओ मोर्चा निकाला गया।
शिवाजी महाराज चौंक से डॉ बाबासाहब अंबेडकर चौंक होते हुए पंचायत समिति कार्यालय तक मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चा में प्रहार जनशक्ति पक्ष के जिलाध्यक्ष विलास सालुंखे, प्रहार दिव्यागों के क्रांति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रघुनाथ तोंडे, अशोक गंडले, विनोद वाशिंगे, प्रहार जनशक्ति पक्ष के तहसील अध्यक्ष गोपाल पैंजने नितिन कांबले, अशोक अर्जुन सहित कई दिव्याग शामिल हुए। पंचायत समिति के कार्यालय के सामने जब मोर्चा आया, तो जमकर नारेबाजी की गई। दिव्यागों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारे लगाए।
Created On :   2 Aug 2021 5:38 PM IST