- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दुपहिया...
दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दुपहिया सवार की मौत

By - Bhaskar Hindi |9 Feb 2020 11:22 AM IST
दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दुपहिया सवार की मौत
डिजिटल डेस्क, खामगांव। सड़क दुर्घटना में पिंपलगांव राजा निवासी दुपहिया सवार व्यक्ति की मौत होने की घटना घाटपुरी मंदिर समीप शनिवार 8 फरवरी को दोपहर 4 बजे घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील के ग्राम पिंपलगांव राजा निवासी राजा एज्यूकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं भाजपा के अल्पसंख्यक सेल के जिला उपाध्यक्ष शेख शकील शेख अहमद की इस सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना के बाद पिंपलगांव राजा परिसर में शोक की लहर फैली हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को आगे की कार्यवाही के लिए भेज दिया है। आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे हैं।
Created On :   9 Feb 2020 4:51 PM IST
Next Story