- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- खामगाँव
- /
- संभाजी महाराज जयंती अवसर पर निकली...
संभाजी महाराज जयंती अवसर पर निकली दुपहिया रैली

डि़जिटल डेस्क, खामगांव। छत्रपति संभाजी महाराज जयंती अवसर पर १४ मई को यहां के मराठा पाटिल युवक समिति बुलढाणा की ओर से संस्थापक अध्यक्ष गजानन ढगे के नेतृत्व में शहर में भव्य दुपहिया रैली निकाली गई। इस समय सैकड़ों युवक एवं समाज बांधव इस दुपहिया रैली में शामिल हुए थे।
यहां के शिवाजी नगर परिसर स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज के अश्वारूढ पुतले को संस्थापक अध्यक्ष गजानन ढगे के हाथों पदाधिकारियों की उपस्थिति में माल्यार्पण कर दुपहिया रैली को शुरूवात हुई। इस समय पूर्व विधायक दिलीपकुमार सानंदा ने शिवाजी नगर यहां संभाजी महाराज के रथ में रखे पुतले को हार अर्पण कर अभिवादन किया। यह रैली शिवाजी नगर यहां से आरंभ होकर भुसावल चौक, सरकी लाइन, मेनरोड, फरसी, सुटालपुरा, मढी, घाटपुरी मोड, चिंतामनी चौक, महाकाल चौक, रायगड कालोनी, कोर्टा सामने से टॉवर चौक, पुराने बसस्थानक, डा बाबासाहब आंबेडकर चौक, बसस्थानक के सामने से ग्रामीण पुलिस थाने समिप मराठा पाटिल युवक समिति सभागृह यहां रैली का समापन किया गया। इस समय शहर के सुटालपुरा परिसर स्थित छत्रपति संभाजी महाराज पुतले को समिति के संस्थापक अध्यक्ष गजानन पाटिल एवं अखिल भारतीय मराठा महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय शिनगारे ने माल्यार्पण कर अभिवादन किया। उसी तरह शहर के विविध संगठन एंव समाज बांधव व्दारा संभाजी महाराज जयंती अवसर पर निकाले गए रैली का शरबत, ठंड पानी वितरण कर स्वागत किया गया।
Created On :   16 May 2022 6:13 PM IST