- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- देवास
- /
- आज 12 नवम्बर (धनतेरस) को देवास...
आज 12 नवम्बर (धनतेरस) को देवास अनुभाग में स्थानीय अवकाश 16 नवम्बर (भाईदूज) को देवास, सोनकच्छ, कन्नौद तथा खातेगांव अनुभाग क्षेत्र में रहेगा स्थानीय अवकाश

By - Bhaskar Hindi |11 Nov 2020 9:56 AM IST
आज 12 नवम्बर (धनतेरस) को देवास अनुभाग में स्थानीय अवकाश 16 नवम्बर (भाईदूज) को देवास, सोनकच्छ, कन्नौद तथा खातेगांव अनुभाग क्षेत्र में रहेगा स्थानीय अवकाश
डिजिटल डेस्क, देवास। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने 12 नवम्बर 2020 (धनतेरस) को देवास अनुभाग क्षेत्र में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। पूर्व में जारी आदेशानुसार 26 अक्टूबर 2020 (दशहरा) के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 26 अक्टूबर 2020 विजयादशमी पर्व का सार्वजनिक अवकाश किए जाने से अब देवास अनुभाग क्षेत्र में 12 नवम्बर (धनतेरस) को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने 16 नवम्बर 2020 (भाईदूज) को देवास, सोनकच्छ, कन्नौद तथा खातेगांव अनुभाग क्षेत्र में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। घोषित स्थानीय अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंको पर लागू नहीं होगा।
Created On :   11 Nov 2020 3:07 PM IST
Next Story