- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- हिंगोली
- /
- लगातार हो रही थी फसल बर्बाद, कर्ज...
लगातार हो रही थी फसल बर्बाद, कर्ज से तंग आकर किसान ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। निरंतर फसल को हो रहे नुकसान और कर्ज की चिन्ता के कारण एक किसान ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि किसान को काफी समय से रोजीरोटी की चिंता सता रही थी। कलमनुरी तहसील के धानोरा जं. के रहने वाले देवानंद भाऊराव चिरमाडे की उम्र 35 साल थी। उसके खेत में कई वर्षो बार बार फसल का नुक्सान हो रहा था।
निरंतर नुक्सान होने से सोसायटी का कर्ज बढ़ने लगा, उधार की खाद और बीज की उधारी किस प्रकार से चुकानी है और परिवार का पेट कैसे भरेगा, इसी चिन्ता से तंग आकर किसान देवानंद चिरमाडे ने पेड से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
इस प्रकरण में मृतक के पिता भाऊराव चिरमाडे ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके तहत 11 अक्टूबर की शाम कलमनुरी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई। मामले की जांच हेड कान्सटेबल राठोड़ कर रहे है।
Created On :   12 Oct 2022 7:35 PM IST