- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- सीजन की सबसे सर्द रात, चार पर...
सीजन की सबसे सर्द रात, चार पर पहुंचा ठंड का पारा

डिजिटल डेस्क, कटनी ।मौसम साफ होने के बाद सर्दी का सितम जारी है। मंगलवार-बुधवार की रात ठंड ने इस सीजन में नया रिकार्ड कायम किया। चार माह के सर्द मौसम में न्यूनतम पारा पहली बार 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद रबी फसलों पर पाला लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ.संदीप चंद्रवंशी ने बताया कि जिस तरह से मौसम की चाल बनी हुई है। उससे रात का पारा इसी के आसपास चलेगा। दिन के पारे में जरुरसुधार होने की संभावना है।
मौसम की स्थिति
दिनांक अधि. न्यू.
13 जनवरी 19.2 13.7
14 जनवरी २१.३ १०.१
१५ जनवरी 20.7 11.3
16 जनवरी 18.7 1१.3
17 जनवरी 21.9 6.9
18 जनवरी 22 6.1
19 जनवरी 21.9 4
दिन का पारा स्थिर, सुबह 9 बजे तक कोहरा दिन का पारा फिलहाल तीन दिन से स्थिर है। जिसके चलते लोगों को राहत मिल रही है। सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहता है। इसके बाद धूप का निकलना शुरु होता है। मौसम साफ होने के बाद खेतों में किसान दिन में अधिक से अधिक समय दे रहे हैं।
Created On :   20 Jan 2022 2:55 PM IST