- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कटनी
- /
- फेयरवेल पार्टी में गाने-बजाने के...
फेयरवेल पार्टी में गाने-बजाने के विवाद पर चाकूबाजी में छात्र जख्मी

By - Bhaskar Hindi |28 Feb 2022 9:37 AM IST
कटनी फेयरवेल पार्टी में गाने-बजाने के विवाद पर चाकूबाजी में छात्र जख्मी
डिजिटल डेस्क, कटनी। सेके्रट हार्ट स्कूल में कक्षा बारहवीं के छात्र फेयरवेल पार्टी में आपस में भिड़ गए। विवाद तो गाने-बजाने को लेकर शुरु हुआ। यहां पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया, लेकिन अंदर ही अंदर विवाद की चिंगारी सुलगती रही और कुछ समय बाद यह चाकूबाजी में तब्दील हो गया। घायल छात्र समीर गुप्ता का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने शोयब चिस्ती और देव तिवारी के विरुद्ध मामला कायम किया है। पुलिस ने बताया फेयरवेल पार्टी के बाद दोस्तों के साथ मंदिर में दर्शन कर पीडि़त घर लौट रहा था। संस्कार भारती स्कूल के पीछे देव तिवारी और शोयब चिस्ती मिले। झूमाझपटी करते हुए मारपीट की। इसके बाद देव तिवारी ने चाकू से कंधे पर वार कर दिया।
Created On :   28 Feb 2022 3:02 PM IST
Tags
Next Story