- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अरवी
- /
- घर की खिड़की तोड़कर आभूषण चुराए,...
घर की खिड़की तोड़कर आभूषण चुराए, वसंत नगर परिसर की घटना

डिजिटल डेस्क, आर्वी. शहर के वसंत नगर परिसर में फरियादी ईशान राकेश जैन के घर से 23 से 24 सितंबर के दरम्यान अज्ञात चोर ने फरियादी के माता के रूम की खिड़की तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण और नकद मिलाकर कुल 32 हजार 700 रुपए की चोरी की। घटना का पता चलते ही फरियादी ने अज्ञात चोर के खिलाफ आर्वी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी भारत-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने के लिए 23 सितंबर को नागपुर गया था। मैच खत्म होने के बाद ज्यादा रात होने के कारण फरियादी अपने परिजन के यहां रुक गया। जिसके पश्चात फरियादी 24 सितंबर की शाम को घर लौटा और स्वयं के रुम में जाकर कंपनी का कार्य करने के पश्चात माता के रुम में गया, लेकिन फरियादी के माता का रुम अंदर से बंद होने के कारण फरियादी ने बाहर से जाकर देखा तो फरियादी के माता के रुम की खिड़की टूटी हुई अवस्था में दिखाई दी व रुम का सारा सामान बिखरा दिखाई दिया। जिसके पश्चात फरियादी ने अपने चाचा के साथ रुम की जांच की तो रुम की अलमारी में मौजूद सोने-चांदी के आभूषण समेत नकद 5 हजार इस प्रकार कुल मिलाकर 32 हजार रुपए की चोरी होने का पता चला। जिसके पश्चात फरियादी ने इस संदर्भ में पुलिस थाना आर्वी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की जांच आर्वी पुलिस कर रही है।
Created On :   26 Sept 2022 8:14 PM IST