- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अरवी
- /
- उल्टा लटके राकांपा कार्यकर्ता, किया...
उल्टा लटके राकांपा कार्यकर्ता, किया अनूठा आंदोलन

डिजिटल डेस्क, आर्वी. शहर शहर में मुंबई कलवा मुंब्रा के राकांपा नेता नेता विधायक जितेंद्र आव्हाड पर दर्ज किए गए विनयभंग मामले में मंगलवार को आर्वी राकांपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप पोटफोडे़ के नेतृत्व में उलटा लटककर प्रतीकात्मक आंदोलन किया गया। आंदोलनकारियों का कहना था कि वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक आव्हाड ने महिला के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं किया है। उन्होंने सिर्फ बातचीत करते हुए इतना कहा कि आप भीड़ में क्या कर रहे हो, उन्हें बगल में किया और आगे चले गए। इसके बावजूद उन पर मामला दर्ज किया गया। इसी के विरोध में ंमंगलवार को राष्ट्रवादी के महिला युवा ने आर्वी में उलटा लटको आंदोलन करते हुए निषेध किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिलीप पोटफोडे ने खुद उल्टा लटककर आंदोलन किया।आंदोलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस महिला आघाड़ी के जिला उपाध्यक्ष शुभांगी कालोडे, शहर संगठिका रेखा वानखडे, तहसील संगठिका माधुरी सपकाल, विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला हत्तीमारे, युवक कार्याध्यक्ष कमलेश चिंधेकर, निशा थुल, प्रज्ञा हुमणे, भारती पाटफोडे, वासुदेव सपकाल समेत राकांपा के अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल हुए।
Created On :   16 Nov 2022 8:44 PM IST