तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

Speeding bus hit to the bike, one killed and another injured
तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
हादसा तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

डिजिटल डेस्क, हिंगोली. जिले के औंढा नागनाथ तहसील के भोसी मार्ग पर सड़क हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रुप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 बजे जांभरून आंध निवासी मारोती खोबराजी जुमडे अपने मित्र सूरज प्रकाश जुमडे के साथ बाइक पर भोसी ग्राम की ओर जा रहा था। जांभली पाटी के समीप हिंगोली से खिल्लार की ओर जा रही बस (क्र.एमएमच-20-बीएल-1108) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

दुर्घटना इतनी भीषण थी की, मारोती जुमडे की जगह पर ही मौत हो गई। तो उसका साथी सूरज जुमडे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी मिलते ही औंढा नागनाथ पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक लांडगे, जमादार बापुराव चव्हाण, वाढवे, चव्हाण ने तुरंत घटनास्थल की ओर दौड लगाई और घायल को अस्पताल ले जाया गया।

Created On :   2 Dec 2022 3:25 PM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story