- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- अलीराजपुर
- /
- अलीराजपुर: पशुपालकों के लिये विशेष...
अलीराजपुर: पशुपालकों के लिये विशेष सूचना आधार एवं टीकाकरण हेतु शेष बचे पशुओं मे टेग (फुलके) लगवाए

डिजिटल डेस्क, अलीराजपुर। अलीराजपुर जिले मे वर्तमान मे राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत गाय एवं भैंसो की पहचान (पशुओ का आधार कार्ड) एवं टीकाकरण हेतु कान में टेग (फुलके) निःशुल्क लगाये जा रहे है, जिसकी इनाफ (इन्फोर्मेशन नेटवर्क एनीमल प्रोडक्टीविटी एण्ड हेल्थ) पोर्टल पर ऑनलाईन इन्ट्री की जा रही है। यह जानकारी देते हुए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाये जिला अलीराजपुर डॉ. एम.एल. परमार ने जिले के पशुपालकों से आह्वान है कि आपके क्षेत्र मे आधार एवं टीकाकरण हेतु शेश बचे पशुओं मे टेग (फुलके) लगवाए। इसके लिए निकटतम पशु चिकित्सा संस्था से सम्पर्क करें। उन्होंने बताया इसमें पशुओ का किसी भी प्रकार का पशु बीमा नही किया गया है एवं ना ही पशुपालक से कोई प्रिमीयम की राशि ली जाती है। टेग वाले पशुओं की मृत्यु होने पर किसी भी प्रकार का बीमा नही दिया जाता है। पशु बीमा अन्तर्गत हितग्राही के पशु मूल्य अनुसार प्रिमीयम का अंषदान लेकर एवं पशुमालिक, पशु का टेग सहित फोटो बीमा कम्पनी को भेजने पर बीमा कम्पनी द्वारा पॉलिसी जारी की जाती है। बीमित पशु की मृत्यु होने पर बीमा कम्पनी से क्लेम किया जाता है। पशु बीमा हेतु निकटतम पशु चिकित्सा संस्था से सम्पर्क कर सकते है।
Created On :   5 Nov 2020 3:36 PM IST